MP BOARD CLASS 10 HINDI SOLUTIONS

 

 
MP Board Class 10th HINDI Solutions in Hindi Medium
वस्तुनिष्ठ प्रश्न- (1 अंक के प्रश्न)

प्रश्न-1 निम्नलिखित कथनों के सही विकल्प चुनकर लिखिए-

(1) छायावादी युग के प्रवर्तक हैं

(अ) जयशंकर प्रसाद (ब) श्रीधरपाठक (स) सुमित्रानंदन पंत (द) रामचन्द्र शुक्ल

(2) मैथिलीशरण गुप्त की रचना है-

(अ) सुमन (ब) मंजूषा (स) समर्पण (द) पंचवटी

(3) सूरदास भक्त हैं-

(अ) राम के (ब) शिव के (स) कृष्ण के (द) ब्रह्म के

(4) आधुनिक मीरा के नाम से प्रसिद्ध हैं-

(अ) ऊषा प्रियंवदा (ब) सुभद्रा कुमारी चौहान (स) महादेवी वर्मा (द) रजनी पनिकर

(5) प्रकृति के सुकुमार कवि कहलाते हैं-

(अ) निराला (ब) पन्त (स) प्रसाद (द) महादेवी वर्मा

(6) सूर के पदों की भाषा है-

(अ) ब्रज (ब) अवधी (स) हिन्दी (द) बुन्देलखण्डी

(7) कवि ने बादलों को कहाँ घिरते देखा है-

(अ) अमल धवल गिरि पर (ब) तालाब में (स) चट्टानों में (द) बागों में न

(8) 'सूरसागर' के रचयिता है-

(अ) मीराबाई (ब) तुलसीदास (स) सूरदास (द) कबीरदास

(9) 'पथ की पहचान' कविता के रचनाकार हैं-

(अ) रामधारी सिंह 'दिनकर' (ब) जयशंकर प्रसाद (स) रामनरेश त्रिपाठी (द) हरिवंशराय बच्चन

(10) बूढ़े किसान ने राष्ट्रपति को उपहार में भेंट किया-

(अ) फल (ब) मिठाई (स) रुपया (द) शहद

(11) स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी पंजाब केसरी थे-

(अ) लाला लाजपत राय (ब) भामाशाह (स) हेमू राव (द) मुहम्मद शाह

(12) लोक संस्कृति का जन्म हुआ-

(अ) शहरों मे (ब) गाँवो में (स) कस्बों में (द) विद्यालयों में

(13) देवगढ़ रियासत के दीवान पद के प्रत्याशियों ने खेल खेला-

(अ) हॉकी (ब) बॉलीबाल (स) शतरंज (द) फटबॉल

(14) उपन्यास सम्राट हैं-

(अ) महादेवी वर्मा (ब) उदयशंकर भट्ट (स) वृन्दावन लाल वर्मा (द) प्रेमचन्द

(15) सुश्रुत के चिकित्सा ग्रंथ का नाम है-

(अ) चिकित्सा संहिता (ब) चरम संहिता (स) सुश्रुत संहिता (द) स्वास्थ्य संहिता

(16) स्वामी विवेकानन्द से मार्गरेट की पहली भेंट हुई थी-

(अ) इंग्लैण्ड (ब) अमेरिका (स) जापान (द) चीन

(17) भगिनी निवेदिता पर लिखा गया 'संस्मरण' के लेखक है।

(अ) अजहर हाशमी (ब) कुम्हार (स) डॉ. श्याम सुन्दर दुबे (द) प्रवाजिका

(18) हवा से भी तेज चलने वाला कौन है-

(अ) तितली (ब) मन (स) मस्तिष्क (द) मक्खी

(19) श्रृंगार रस का स्थायी भाव है-

(अ) रौद्र (ब) रति (स) निर्वेद (द) अद्भुत

(20) गीता में परं का अर्थ है-

(अ) बड़ा (ब) अन्य (स) परमात्मा (द) विशाल

(21) जो दूसरों का उपकार मानता हो, के लिए एक शब्द है-

(अ) कृत्स्न (ब) उदार (स) निष्ठुर (द) कृतज्ञ

(22) सर्वाधिक लोकप्रिय महाकाव्य है-

(अ) रामचरितमानस (ब) कामायनी (स) साकेत (द) पद्मावत

(23) सब कुछ जानने वाले को कहा जाता है-

(अ) जानकार (ब) ज्ञानी (स) सर्वज्ञ (द) बहुज्ञानी

(24) 'चौराहा' में समास है-

(अ) द्वन्द्व (ब) तत्पुरुष (स) द्विगु (द) अव्ययी भाव

(25) हिमालय की झीलों में कवि नागार्जुन ने तैरते हुए देखा है-

(अ) मछली को (ब) बकरी (स) हंसों को (द) मेढ़क को

(26) माता पिता में समास है-

(अ) तत्पुरुष (ब) द्वन्द्व (स) द्विगु (द) अव्ययी भाव

(27) चौपाई छंद में मात्राएँ होती हैं-

(अ) 12 (ब)14 (स) 16 (द) 24

(28) नि:+चय=निश्चय में कौन सी संधि का उदाहरण है-

(अ) विसर्ग (ब) स्वर (स) व्यंजन (द) दीर्घ स्वर

(29) हिमालय से क्या आ रही है-

(अ) पुकार (ब) हुंकार (स) दुत्कार (द) चित्कार

(30) निंदा की प्रवृत्ति बढ़ती है-

(अ) अधिक सोने से (ब) कर्मक्षीण होने पर (स) ज्यादा खाने पर (द) गीत गाने पर

(31) कवि ने बादलों को कहाँ घिरते देखा है-

(अ) अमल धवल गिरि पर (ब) तालाब में (स) चट्टानों पर (द) बागों में

(32) ईश्वर पर विश्वास करने वाले को कहा जाता है-

(अ) ईश्वरीय  (ब) सेवक  (स) आस्तिक (द) नास्तिक

उत्तर

(1) जयशंकर प्रसाद (2) पंचवटी (3) कृष्ण (4) महादेवी वर्मा (5) पन्त (6) ब्रज (7) अमलधवल गिरि पर (8) सूरदास (9) हरिवंशराय बच्चन' (10) शहद (11) लाला लाजपत राय (12) गाँवों में (13) हॉकी (14) प्रेमचन्द (15) सुश्रुत संहिता (16) इंग्लैण्ड (17) प्रवाजिका आत्मप्राणा (18) मन (19) रति (20) परमात्मा (21) कृतज्ञ (22) रामचरितमानस (23) सर्वज्ञ (24) द्विगु (25) हंसों को (26) द्वन्द्व (27) 16 (28) विसर्ग (29) पुकार (30) कर्मक्षीण होने पर (31) अमल धवल गिरि पर (32) आस्तिक


 

 

 

 

 

 

 

No.  Hindi हिंदी

1.

वस्तुनिष्ठ प्रश्न- (1 अंक के प्रश्न)

2.

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

3.

निम्नलिखित वाक्यों में सत्य/असत्य लिखिए-

4.

सही जोड़ी बनाइए-

5.

एक शब्द अथवा एक वाक्य में उत्तर दीजिए-

6.

2 अंक के प्रश्न

7.

4 अंक के प्रश्न

8.

पद्यांश का व्याख्या संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए

9.

गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या कीजिए-

10.

कवि परिचय-

11.

आवेदन पत्र (औपचारिक पत्र)

12.

विषय पर लगभग 200 से 250 शब्दों मे सारगर्भित निबंध लिखिए

13.

विषय की रूपरेखा लिखिए