प्रश्न बैंक

2020-2021

कक्षा 9वीं

विषय सामाजिक विज्ञान

वस्तुनिष्ठ प्रश्न चारों खण्ड

अध्याय 1

भारत-आकार और स्थिति

निर्देशः इस अध्याय से 01 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 01 अंक का होगा।

प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए

प्रत्येक के लिये 01 अंक)

अ). कर्क रेखा निम्न में से किस राज्य से होकर गुजरती है ?

1. पंजाब 2. आंध्रप्रदेश 3. तमिलनाडू 4. मध्यप्रदेश

उत्तर. मध्यप्रदेश

ब). भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है ?

1. 97°25' पूर्व 2. 97°25' प. 3. 68°7' पूर्व 4. 82°35' पूर्व

उत्तर. 97°25' पूर्व

स). पश्चिमी बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम की सीमाएं किस देश को छूती हैं?

1. बांग्लादेश 2. भूटान  3. म्यंमार 4. नेपाल

उत्तर. बांग्लादेश

द). संसार में क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का कौन सा स्थान है ?

1. पहला 2. सातवां 3. पांचवा 4. दूसरा

उत्तर. सातवां

इ). भारतीय भू-खण्ड एशिया महाद्वीप के किस क्षेत्र में स्थित है -

1. पूर्व और पश्चिम के मध्य  2. उत्तर में उत्तर दक्षिण  3. दक्षिण में  4. पश्चिम में

उत्तर. पूर्व और पश्चिम के मध्य में

प्र.2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए - प्रत्येक के लिये 01 अंक)

1). भारत.................गोलार्द्ध में स्थिति है। उत्तरी/ दक्षिणी)

उत्तर. उत्तरी

2). कर्क रेखा भारत को..............भागों में बांटती है। दो/चार)

उत्तर. दो

3). क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में ..........स्थान है। पाँचवा/सातवॉ)

उत्तर. सातवाँ

4). हिमालय पर्वत .............पर्वत है। नवीन वलित/प्राचीन)

उत्तर. नवीन वलित

5). भारत में...........राज्य और...........केन्द्र शासित प्रदेश हैं।

28 राज्य 9 केन्द्र शासित/29 राज्य 7 केन्द्र शासित)

उत्तर. 28 राज्य 9 केन्द्र शासित

प्र.3 एक शब्द में उत्तर दीजिए- प्रत्येक के लिये 01 अंक)

1). भारत का क्षेत्रफल विश्व के भौगोलिक क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत है ?

उत्तर. 2.4 प्रतिशत

2). भारत की स्थलीय सीमा कितने कि.मी. लम्बी है ?

उत्तर. 15200 कि.मी.

3). भारत की समुद्री सीमा कितने कि.मी. लम्बी है ?

उत्तर. 7516.6 कि.मी.

4). भारत और श्रीलंका के बीच कौन सी खाडी है ?

उत्तर. मन्नार की खाड़ी

5). भारत के पूर्व में कौन सी खाड़ी है ?

उत्तर. बंगाल की खाड़ी

6). भारत के दो राज्यों के नाम बताइए जहाँ से कर्क रेखा गुजरती है।

उत्तर. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़

7). गुजरात और अरुणाचल प्रदेश के समय में कितने घंटे का अन्तर है?

उत्तर. दो घंटे

8) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीपों के नाम लिखिए।

उत्तर. अरब सागर में लक्षद्वीप एवं बंगाल की खाड़ी में अंडमान निकोबार द्वीप स्थित है।

 

प्र.4 सत्य/असत्य बताइये- प्रत्येक के लिये 01 अंक)

1). भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख कि.मी. है।

उत्तर. सत्य

2). 82° 30' पूर्व देशांतर रेखा कर्क रेखा कहलाती है।

उत्तर. असत्य

3) स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच की दूरी का हुई है।

उत्तर. सत्य

4). क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है।

उत्तर. सत्य

5). भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिन्दु लक्षद्वीप है।

उत्तर. असत्य

 

प्र.5 सही जोड़ियाँ बनाइए-

1.  पूर्वी देशांतर             -           अ) 1869

2. स्वेज नहर -           ब) बंगाल की खाड़ी

3. अंडमान निकोबार द्वीप समूह      -           स) पाकिस्तान

4. लक्षद्वीप    -           द) अरब सागर

5. भारत की उत्तरी पश्चिम सीमा      -           इ) नेपाल, चीन और भूटान

6. भारत की उत्तरी सीमा       -           ड) मानक याम्योत्तर

उत्तर. 1- , 2 - , 3 - , 4 - , 5 - , 6-


 

अध्याय 2

भारत का भौतिक स्वरुप

निर्देशः इस अध्याय से 03 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 03 अंक के होंगे।

प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए - प्रत्येक के लिये 01 अंक)

अ) भारत का सबसे ऊँचा पर्वत -

1. हिमालय पर्वत 2. नीलगिरी पर्वत 3. अरावली पर्वत  4. विन्ध्याचल पर्वत

उत्तर. हिमालय पर्वत

) उत्तर भारत के विशाल मैदान में पाए जाने वाली मिट्टी –

1. जलोड़ मिट्टी 2. लाल मिट्टी 3. लैटेराइट मिट्टी 4. मरुस्थलीय मिट्टी

उत्तर. जलोड़ मिट्टी

स) निम्न हिमाचल तथा शिवालिक पर्वत के बीच की घाटी को कहते हैं ?

1. दून घाटी

2. पर्वत

3. पठार

4. मैदान

उत्तर. दून घाटी

द) हिमालय की सबसे पूर्वी सीमा निम्नलिखित में से कौन सी नदी बनाती है –

1. ब्रह्मपुत्र

2. कोसी

3. दामोदर

4. गंडक

उत्तर. ब्रह्मपुत्र

इ) दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी है –

1. अनाईमुड़ी

2. डोडाबेटा

3. महेन्द्र गिरी

4. ऊटी

उत्तर. अनाईमुड़ी

 

प्र.2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -

1). विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर ................है। (मांउट एवरेस्ट/नंगा पर्वत)

उत्तर. मांउट एवरेस्ट

2) शिमला, मसूरी, नैनीताल………….... नगर है। (धार्मिक/पर्यटन)

उत्तर. पर्यटन

3) क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा भौतिक प्रदेश........ है। (उत्तरी मैदान/प्रायद्वीपीय पठार)

उत्तर. उत्तरी मैदान ।

4) भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील ...........है। (डल/चिल्का)

उत्तर. चिल्का

5) लक्ष्यद्वीप ..........से बना है। (प्रवाल/ज्वालामुखी निक्षेप)

उत्तर. प्रवाल

प्र.3 एक शब्द में उत्तर दीजिए-

1) एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो उसे क्या कहते हैं ?

उत्तर. प्रायद्वीप

2) भारतीय मरुस्थल की सबसे लंबी नदी कौन सी है ?

उत्तर. लूनी नदी

3) पाँच नदियों के प्रदेश को क्या कहते ?

उत्तर. पंजाब

4) भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कहाँ स्थित है ?

उत्तर. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में

5). किन्ही दो भू-आकृतियों के नाम लिखिए ?

उत्तर. 1. हिमालय पर्वत 2. उत्तरी मैदान 3. प्रायद्वीप पठार 4. भारतीय मरुस्थल 5. तटीय मैदान 6. द्वीप समूह

प्र.4 सत्य/असत्य बताइये-

1). हिमालय की सबसे लम्बी श्रंखला को शिवालिक कहा जाता है।

उत्तर. सत्य

2). 'दो आब' का अर्थ नदी की प्रारंभिक अवस्था से है।

उत्तर. असत्य

3). नम एवं दलदली क्षेत्र तराई क्षेत्र कहलाता है।

उत्तर. सत्य

4). दक्षिण का पठार एक त्रिभुजाकार भू-भाग हैं।

उत्तर. सत्य

5). उड्गमंडलम् जिसे कोडईकनाल भी कहते हैं।

उत्तर. असत्य

 

प्र.5 सही जोड़ियाँ बनाइये-

1. माउन्ट एवरेस्ट       -           अ) भारत

2. कंचनजंगा   -           ब) बालू का टीला

3. माजोली       -           स) बैरेन द्वीप

4. बरखान        -           द) उत्तर कचार पहाड़ी

5. सक्रिय ज्वालामुखी  -           इ) नदीय द्वीप

6. दक्षिण का पठार    -           ड) 8848 मीटर

उत्तर. 1 - , 2 - , 3 - , 4 - , 5 - , 6 -

 

 

 


 

अध्याय 3

अपवाह

निर्देशः इस अध्याय से 02 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 02 अंक के होंगे।

प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए

अ). विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी नदी है -

1. सिन्धु

2. ब्रह्मपुत्र

3. अमेजन

4. राइन

उत्तर. अमेजन

ब). गंगा नदी का उद्गम स्थल है -

1. यमुनोत्री

2. गंगोत्री

3. मानसरोवर

4. पश्चिमी घाट

उत्तर. गंगात्री

स). सिंधु जल समझौता किन देशों के मध्य हुआ -

1. भारत-पाकिस्तान 2. चीन-पाकिस्तान 3. भारत-नेपाल  4. चीन-म्यंमार

उत्तर. भारत-पाकिस्तान

द). नदी अपने मार्ग के अन्त में निर्मित करती है -

1. जलप्रपात

2. मैदान

3. झील

4. डेल्टा या ज्वारनदमुख

उत्तर. डेल्टा या ज्वारनदमुख

इ). ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में कहते हैं

1. मेघना

2. दिबांग

3. सतलज

4. सांगपों

उत्तर. सांगपों

प्र.2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए

1). ब्रह्मपुत्र नदी भारत के............. राज्य में सर्वप्रथम प्रवेश करती हैं। मेघालय/अरुणाचल प्रदेश)

उत्तर. अरुणाचल प्रदेश

2). प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी.........है। (नर्मदा/महानदी)

उत्तर. नर्मदा

3). भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात..........है। (जोग/फरक्का)

उत्तर. जोग

4). एक विसर्प नदी बाढ़ वाले क्षेत्रों में कट कर .........बनाती है। (गोखुर/ रोधिका)

उत्तर. गोखुर

5). भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील.....है। (वूलर/भीमताल)

उत्तर. वूलर

प्र.3 एक शब्द में उत्तर दीजिए-

1). किस नदी को दक्षिण गंगा के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर. गोदावरी नदी

2). नर्मदा नदी का उद्गम स्थल लिखिए ?

उत्तर. अमरकंटक

3). विश्व के सबसे बड़े डेल्टा का नाम लिखिए ?

उत्तर. सुन्दरवन डेल्टा

4). झील किसे कहते हैं ?

उत्तर. पृथ्वी की सतह के गर्त वाले भाग जहाँ जल जमा हो जाता है, उसे झील कहते है।

5). गंगा एक्शन प्लान कब शुरु किया गया ?

उत्तर. सन् 1985 में

प्र.4 सत्य/असत्य बताइये-

1) विश्व के अधिकतर मरुस्थल उपोष्ण कटिबंध में महाद्वीपों के पश्चिमी किनारे पर पाए जाते हैं।

उत्तर. सत्य

2) हिमालय पर्वत की औसत ऊँचाई 8000 मीटर है।

उत्तर. असत्य

3). केरिआलिस बल पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण उत्पन्न आभासी बल को कहते हैं।

उत्तर. सत्य

4). जेट धाराएं समताप मंडल में अत्यधिक ऊँचाई पर चलती है।

उत्तर. असत्य

5). एलनीनो एक स्पेनिश शब्द है।

उत्तर. सत्य

प्र.5. सही जोड़ियाँ बनाइए-

1 हिमालय      (अ) 1960

2 गंगा             (ब) सांगपो

3. सिंधु जल समझौता            स) गोदावरी नदी

4. ब्रह्मपुत्र नदी           (द) 1985

5 दक्षिणी गंगा            (इ) भागीरथी (गंगोत्री)

6 गंगा एक्शन प्लान                         (ड) सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी

उत्तर. 1- , 2-, 3- ,4 - , 5- , 6-

 

 

 


 

अध्याय 4

जलवायु

निर्देशः इस अध्याय से 02 प्रश्न अंक का 02 अंक का होगा।

प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए -

अ). मानसून शब्द की उत्पत्ती हुई है -

1. अरबी

2. फारसी

3. ग्रीक

4. लेटिन

उत्तर. अरबी

ब). लौटते हुए मानसून से वर्षा होती है -

1. तमिलनाडू

2. आंध्रप्रदेश

3. गुजरात

4. महाराष्ट्र

उत्तर. तमिलनाडू

स). उत्तर पश्चिम में धाराओं के कारण चक्रवाती विक्षोभ आते हैं -

1. पेरु जलधारा 2. गर्भ जलधारा 3. ठंडी जलधारा 4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर. ठंडी जलधारा

द). एलनीनो जलधारा है -

1. ठंडी

2. गर्म

3. गर्म व ठंडी

4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर. ठंडी

इ). शीतकालीन वर्षा को स्थानीय तौर पर वर्षा के नाम से जाना जाता हैं -

1. काल बैसाखी 2. आम्रवर्षा 3. हिमवर्षा 4. महावट

उत्तर. महावट

 

प्र.2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -

1). विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान............है। (मासिनराम/तेजपुर)

उत्तर. मासिनराम

2). उत्तर भारत में ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली हवाओं को............कहते हैं। (चक्रवात/लू)

उत्तर. लू

3). भारत में मानसून का आगमन .........महीने में होता है। (जून/जुलाई)

उत्तर. जून

4). भारत में ऋतुओं को .........भागों में बॉटा गया है। (चार/तीन)

उत्तर. चार

5). विश्व के अधिकांश मरुस्थल......कटिबंध में स्थित हैं। (शीतोष्ण/ ऊष्ण)

उत्तर. ऊष्ण

प्र.3 एक शब्द में उत्तर दीजिए-

1). भारत में किस प्रकार की जलवायु पायी जाती हैं ?

उत्तर. भारत की जलवायु मानसूनी है।

2). मौसम क्या है?

उत्तर. मौसम का अर्थ है किसी स्थान विशेष पर किसी खास समय में वायुमंडल की स्थिति है।

3). आम्र वर्षा किन राज्यों में होती है ?

उत्तर. कर्नाटक एवं केरल में ग्रीष्म ऋतु में होने वाली वर्षा को आम्र वर्षा कहते हैं।

4). भारत सर्वाधिक ठंडे महीनों के नाम लिखिए ?

उत्तर. भारत के सर्वाधिक ठंडे महीने दिसंबर एवं जनवरी हैं।

5). गारो, खांसी और जयंतिया पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित हैं ?

उत्तर. मेघालय

प्र.4 सत्य/असत्य बताइये-

1). विश्व के अधिकतर मरुस्थल उपोष्ण कटिबंध में महाद्वीपों के पश्चिमी किनारे पर पाए जाते हैं।

उत्तर. सत्य

2). हिमालय पर्वत की औसत ऊँचाई 8000 मीटर है।

उत्तर. असत्य

3). कोरिआलिस बल पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण उत्पन्न आभासी बल को कहते हैं।

उत्तर. सत्य

4). जेट धाराऐं समताप मंडल में अत्यधिक ऊँचाई पर चलती है।

उत्तर. असत्य

5). एलनीनो स्पेनिश शब्द है।

उत्तर. सत्य

 

प्र.5 सही जोड़ियाँ बनाइए-

1 मानसून        -           (अ) ग्रीष्म ऋतु

2 सर्दी के महीने          -           (ब) 60 से.मी. से कम वर्षा

3 मार्च से मई             -           (स) पश्चिम बंगाल

4 पश्चिम राजस्थान    -           (द) कर्नाटक एवं केरल

5 काल बैसाखी            -           (इ) पश्चिमी चक्रवातीय विक्षोभ

6 आम्र वर्षा     -           (ड) अरबी शब्द

उत्तर. 1- , 2 - , 3 - , 4 - , 5 - , 6 -


 

अध्याय 5

प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी

निर्देशः इस अध्याय से 02 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 02 अंक के होंगे।

प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. भारत में प्रजातीय पौधे पाए जाते हैं –

1. 47000

2. 50000

3. 27000

4. 37000

उत्तर. 47000

2. शंकुधारी पेड़ पाये जाते हैं

1. पठार

2. मैदान

3. पर्वत

4. दलदली क्षेत्र

उत्तर. पर्वत

3. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे अधिक वन राज्य में पाए जाते हैं –

1. छत्तीसगढ़ में 2. अरुणाचल प्रदेश में 3. मिजोरम में 4. मध्यप्रदेश में

उत्तर. मिजोरम में

4. एक सींग वाला गैंडा पाया जाता है –

1. अरुणाचल प्रदेश

2. मणिपुर

3. मेघालय

4. असम

उत्तर. असम

5. 2011 के अनुसार भारत में वनों का कुल क्षेत्रफल हैं –

1. 20.05 प्रतिशत 2. 21.05 प्रतिशत 3. 22.05प्रतिशत 4. 23.05 प्रतिशत

उत्तर. 21.05 प्रतिशत

प्र.2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए

1). भारत में जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र है................... |  (दस/अठारह)

उत्तर. अठारह

2). भारत में नेशनल पार्क.........है। (100/103)

उत्तर. 103

3). विश्व में घड़ियाल केवल... देश में मिलता है। (नेपाल/भारत)

उत्तर. भारत

4). सुन्दरवन डेल्टा में...........वन पाए जाते हैं। (चीड़ / मैंग्रोव)

उत्तर. मैंग्रोव

5). सर्प गंधा का उपयोग........में होता है। (रक्तचाप/मधुमेह)

उत्तर. रक्तचाप

प्र.3 एक शब्द में उत्तर दीजिए-

1). किन्ही दो घुमक्कड़ पशुपालक जातियों के नाम लिखिए ?

उत्तर. गुज्जर तथा बक्करवाल

2). रॉयल बंगाल टाइगर कहाँ पाए जाते हैं ?

उत्तर. पश्चिम बंगाल

3). भारतीय जीव सुरक्षा अधिनियम कब लागू किया गया ?

उत्तर. सन् 1972 में

4). उस देश का नाम लिखिए जहाँ शेर और बाघ दोनों पाए जाते हैं ?

उत्तर. भारत

5). मध्यप्रदेश के जैव मंडल आरक्षित क्षेत्रों के नाम लिखिए ?

उत्तर. पन्ना

प्र.4 सत्य/असत्य बताइये-

1) ऊष्ण कटिबंधीय वर्षावन भारत के पश्चिमी घाट पर अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

उत्तर. सत्य

2). ऊष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन को मानसूनी वन भी कहते हैं।

उत्तर. सत्य

मैंग्रोव वन तटवर्तीय क्षेत्रों में जहाँ ज्वार भाटा आता है, पाए जाते हैं।

उत्तर. सत्य

4). नीम जैव और जीवाणु प्रतिरोधक हैं।

उत्तर. सत्य

5). भारत में 100 नेशनल पार्क हैं।

उत्तर. असत्य

प्र.5 सही जोड़ियाँ बनाइए-

1 अधिक वर्षा वाले क्षेत्र         -           (अ) ऊष्ण कटिबंधीय वर्षा वन

2 रबड़            -           (ब) कंटीले वन

3 सागौन         -           (स) पर्वतीय वन

4 नागफनी      -           (द) जीव मंडल निचय

5 छेवदार        -           (इ) ऊष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन

6 नीलगिरी     -           (ड) सघन वन

उत्तर. 1- , 2 - , 3-, 4 - , 5-, 6-


 

अध्याय 2

यूरोप में समाजवाद व रुसी कांति

निर्देशः इस अध्याय से 02 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 02 अंक के होंगे।

प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. कार्ल मार्क्स द्वारा लिखी गई पुस्तक है ?

1. जूलियस सीजर 2. दास केपिटल 3. इंडिका 4. ए पेसेज टू इंडिया

उत्तर. दास केपिटल

2. रुस की संसद का नाम है ?

1. काँग्रेस 2. डाइट 3. ड्युमा 4. शोरा

उत्तर. ड्युमा

3. पहला विश्व युद्ध कब प्रारंभ हुआ था ?

1. 1971 ई.

2. 1915 ई.

3. 1914 ई.

4. 1919 ई.

उत्तर. 1914 ई.

4. 1917 में वोल्शेविक दल का नेता कौन था ?

1. व्लादिमीर लेनिन 2. रुसो 3. काल मार्क्स 4. स्टालिन

उत्तर. व्लादिमीर लेनिन

5. रुस की क्रांति कब हुई ?

1. 1914

2. 1917

3. 1920

4. 1925

उत्तर. 1917

 

प्र.2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -

1). 1914 में रुस पर ................का शासन था।

उत्तर. जार निकोलस |

2). रुस में संपन्न किसानों को ............कहा जाता था।

उत्तर. कुलक

3). यूरोप में समाज के पुर्नगठन को बढ़ावा ................ विचारधारा ने दिया।

उत्तर. समाजवादी

4). शाही रुसी सेना को ..................कहा जाता था।

उत्तर. रुसी स्टीम रोलर

5). विश्व युद्ध से उद्योगों पर.............प्रभाव पड़ा।

उत्तर. नकारात्मक

 

प्र.3 एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिए -

1). मताधिकार आंदोलन से क्या तात्पर्य था ?

उत्तर. वोट डालने का अधिकार पाने के लिये चलाया गया आंदोलन ।

2). 1905 की रुस की क्रांति की शुरुआत किस घटना से हुई ?

उत्तर. खूनी रविवार

3). कॉमिटर्न शब्द से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर. कम्युनिष्ट पार्टियों की अतर्राष्ट्रीय संस्था

4). रशियन सोशल डेमोकेटिक वर्कर्स पार्टी की स्थापना किस सन में हुई ?

उत्तर. 1898 ई.

5). 1918 में वोल्शेविकों ने ब्रेस्ट लिटोव्स्क में किससे संधि की?

उत्तर. जर्मनी से

प्र.4 सत्य/असत्य में उत्तर दीजिए -

1). अक्टूबर 1917 की क्रांति का संबंध रुस से है।

उत्तर. सत्य

2). अप्रेल थीसिस नामक सिद्धांत लेनिन की देन है।

उत्तर. सत्य

3). जो निजी संपत्ति या पूंजीपतियों का समर्थन करते हैं, वो समाजवादी कहलाते हैं।

उत्तर. असत्य

4). 1917ई. के पूर्व रुस पर जार निकोलस-II का शासन था।

उत्तर. सत्य

5). 1917ई. की रुसी कांति का तात्कालिक कारण प्रथम विश्व युद्ध में रुस की पराजय था।

उत्तर. सत्य

6). पेरिस कम्यून की स्थापना सन् 1817ई. में हुई।

उत्तर. सत्य

 

प्र.5 सही जोड़ियाँ बनाइए -

1 रुसी संसद   -           अ) पेत्रोगाद

2 रुसी क्रांति का आरंभ          -           ब) रास पुतिन

3 बोल्सेविक दल का नेता     -           स) ड्यूमा

4 जार की महारानी का सलाहकार सन्यासी             -           द) लेनिन

5 रुस का शासक       -           इ) जार निकोलस-II

उत्तर. 1- , 2 - , 3- , 4 - ,5 - ,

 

 

 


 

 

अध्याय 3

नात्सीवाद और हिटलर का उदय

निर्देशः इस अध्याय से 02 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 02 अंक के होंगे।

 

प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए

1. हिटलर इस देश को विश्व का शक्तिशाली देश बनाना चाहता था।

1. इटली

2. रुस

3. जर्मनी

4. फ्रांस

उत्तर. जर्मनी

2. द्वितीय विश्व युद्ध कब प्रारंभ हुआ ?

1. 1939 ई.

2. 1943 ई.

3. 1945 ई.

4. 1941 ई.

उत्तर. 1939 ई.

3. मित्र राष्ट्र में शामिल नहीं था ?

1. इंग्लैंड

2. जापान

3. फ्रांस

4. रुस

उत्तर. जापान

4. वर्साय की संधि किस सन् में हुई थी ?

1. 1915 ई.

2. 1920 ई.

3. 1919ई.

4. 1939 ई.

उत्तर. 1919ई.

5. वाल स्ट्रीट एक्स्चेंज किस देश में स्थित है ?

1. इंग्लैंड

2. फ्रांस

3. अमेरिका

4. रुस

उत्तर. अमेरिका

प्र.2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए

1). हिटलर का पूरा नाम.. ....................था।

उत्तर. एडोल्फ हिटलर

2). द्वितीय विश्व युद्ध मित्र राष्ट्र और...... राष्ट्र के बीच हुआ?

उत्तर. धुरी

3). जब कीमतें बेहिसाब बढ़ जाती हैं तो उस स्थिति को...........कहते हैं?

उत्तर. मुद्रास्फीति

4). हिटलर का जन्म .............में हुआ?

उत्तर. आस्ट्रिया

5). प्रसिद्ध विशेषाधिकार अधिनियम ............को लागू किया गया।

उत्तर. 03 मार्च 1933ई.

प्र.3 एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिए -

1). कंसन्ट्रेशन कैंप शब्द क्या है ?

उत्तर. ऐसे स्थान जहाँ बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के लोगों को कैद रखा जाता था।

2). हिटलर की कौन सी विचारधारा ने उसे विश्व में प्रसिद्ध किया ?

उत्तर. नाजीवाद

3). ब्लॉन्ड शब्द का प्रयोग किस प्रजाति के लिये किया जाता है ?

उत्तर. नीली ऑखों और सुनहरे बालों वाले नार्डिक जर्मन आर्य ।

4). हिटलर की प्रसिद्ध पुस्तक का नाम लिखिए ?

उत्तर. मीन कैम्फ

5). यूंग फोक से क्या तात्पर्य है?

उत्तर. 14 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों के लिए नात्सी युवा संगठन ।

प्र.4 सही जोड़ियाँ बनाइए

1 वर्साय की संधि       -           अ) सितंबर 1935

2 गेस्टापो       -           ब) जर्मन गुप्तचर संस्था

3 आर्थिक मंदी            -           स) 1919

4 राइखस्टैग    -           द) जर्मन संसद

5 न्यूरेम्बर्ग नागरिकता अधिकार        इ) 1929

उत्तर. 1-, 2 -,3-,4 -,5-,

 

प्र.5 सत्य/असत्य बताइये -

1). यूंगफोक 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नात्सी युवा संगठन था।

उत्तर. सत्य

2). नात्सी विचारधारा का मुख्य आधार सभी राज्यों को बराबरी का हक देना था।

उत्तर. असत्य

3). द्वितीय विश्वयुद्ध लोकतंत्र तथा अधिनायकतंत्र की विचारधाराओं का संघर्ष था।

उत्तर. सत्य

4). जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध में परमाणु बम प्रयोग किया था।

उत्तर. असत्य

5). नवंबर के अपराधी शब्द वाइमर सरकार के लिये प्रयोग किया जाता था।

उत्तर. सत्य

 

 

 

अध्याय 2

संविधान निर्माण

निर्देशः इस अध्याय से 03 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 03 अंक के होंगे।

प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए -

अ). रंगभेद की नीति ने लोगों को किस आधार पर बांटा था ?

1. पापड़ों के रंग

2. चमड़ी के रंग

3. वाहनों

4. मकानों

उत्तर. चमड़ी के रंग

ब). आबादी में अश्वेतों का हिस्सा था ?

1. तीन चौथाई 2. दो तिहाई 3. संपूर्ण 4. आधा

उत्तर. तीन चौथाई

स). मिश्रित नस्ल वाले भारतीयों को जाना जाता था ?

1. रंगीन चमड़ी

2. काले रंग

3. गोरे रंग

4. पीला रंग

उत्तर. रंगीन चमड़ी

द). रंगभेद की शासकीय नीति अश्वेतों के लिये थी ?

1. बहुत अच्छी

2. दमनकारी

3. साधारण

4. सामान्य

उत्तर. दमनकारी

इ). गोरों की बस्तियों में काम करने के लिये लेना पड़ता था ?

1. परमिट

2. ताम्र पत्र

3. स्वर्णपत्र

4. डण्डा

उत्तर. परमिट

प्र.2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -

1). नेल्सन मंडेला ने दक्षिण अफ्रीका में ............ के खिलाफ आंदोलन किया था।

उत्तर. गोरों के प्रभुत्व

2). दाक्षण जापान

दक्षिण अफ्रीका में ................को 28 वर्षों का कारावास दिया गया।

उत्तर. नेल्सन मंडेला को

3). नेल्सन मंडेला को ...........द्वीप की जेल में रखा गया था।

उत्तर. रोब्बेन

4). नस्लीय भेदभाव ................आधारित व्यवस्था दक्षिणी अफ्रीका से संबंधित थी।

उत्तर. रंगभेद

5). गोरों ने का शासन अपने हाथों में ले लिया था।

उत्तर. दक्षिण अफ्रीका

 

प्र.3 एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिए-

1). 26 अप्रेल 1994 को किस देश का झण्डा लहराया गया ?

उत्तर. 26 अप्रेल 1994 को दक्षिण अफ्रीका गणराज्य का झण्डा लहराया गया।

2). नेल्सन मंडेला द्वारा लिखित आत्म कथा का नाम लिखो।

उत्तर. नेल्सन मंडेला द्वारा लिखित आत्म कथा का नाम 'द लॉग वाक टू फ्रीडम' है।

3). दक्षिण अफ्रीका में किस प्रकार का भेद था ?

उत्तर. दक्षिण अफ्रीका में रंग भेद था।

4). किन लोगों को गिरजा घर तक नहीं जाने दिया जाता था ?

उत्तर. काले लोगों को गिरजा घर तक नहीं जाने दिया जाता था ।

5). संविधान लागू होने पर दक्षिण अफ्रीका में गोरी सरकार ने अपनी नीतियों में क्या परिवर्तन किये? समझाइए।

उत्तर. संविधान लागू होने पर दक्षिण अफ्रीका में गोरों को माफ कर दें की नीती पर काम किया।

प्र.4 सत्य/असत्य बताइये-

1). रंगभेद नस्ली भेदभाव पर आधारित व्यवस्था का नाम है।

उत्तर. सत्य

2). संविधान सभा में ऐसे अनेक सदस्य थे जो काँग्रेसी नहीं थे।

उत्तर. सत्य

3). सन 1928 में ही मोतीलाल नेहरु और काँग्रेस के 08 नेताओं ने भारत का एक संविधान लिखा था?

उत्तर. सत्य

4). भेदभाव और गैर बराबरी मुक्त भारत का सपना डॉक्टर अम्बेडकर के मन में नहीं था?

उत्तर. असत्य

5). प्रारुप किसी कानूनी दस्तावेज का प्रारंभिक रुप है?

उत्तर. सत्य

प्र.5 सही जोड़ियाँ बनाइए -

1 पंडित जवाहर लाल नेहरु               -           अ) 18 वर्ष

2 सार्वभौम व्यस्क मताधिकार            -           ब) श्यामाप्रसाद मुखर्जी

3 यंग इंडिया पत्रिका -           स) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री

4 भारतीय जनसंघ के संस्थापक       -           द) धारा

5 किसी दस्तावेज का हिस्सा, अनुच्छेद         -           इ) 1931

उत्तर. 1- , 2 -, 3-, 4 - ,5 -,

 

 

अध्याय 4

संस्थाओं का कामकाज

निर्देशः इस अध्याय से केवल 04 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 04 अंक के पूछे जायेंगे।

प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए -

अ). लोकतांत्रिक व्यवस्था में शासकों को भी पालन करना पड़ता है।

1. पंरपरा

2. कानून

3. धर्म

4. अनुशासन

उत्तर. कानून

ब). भारत की संसद के नाम लिखिए ?

1. लोकसभा और राज्यसभा

2. विधानसभा और विधान परिषद्

3. सीनेट व प्रतिनिधि सभा

4. कॉमन सभा लार्ड सभा

उत्तर. लोकसभा और राज्यसभा

स). निम्नलिखित में कौन राजनैतिक कार्यपालिका का हिस्सा होता है ?

1. जिलाधीश

2. गृह सचिव

3. गृह मंत्री

4. पुलिस महानिदेशक

उत्तर. गृह मंत्री

द). निम्नलिखित राजनैतिक संस्थाओं में से कौन सी संस्था देश के मौजूदा कानून में संशोधन कर सकती है ?

1. सर्वोच्च न्यायालय

2. राष्ट्रपति

3. प्रधानमंत्री

4. संसद

उत्तर. संसद

इ). भारत के प्रधानमंत्री को किस सदन के सदस्यों का समर्थन हासिल होता है ?

1. राज्यसभा

2. लोकसभा

3. विधानसभा

4. विधान परिषद्

उत्तर. लोकसभा

प्र.2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -

1). दो राज्य सरकारों के बीच कानूनी विवाद पर निर्णय ..........द्वारा किया जाता है।

उत्तर. न्यायालय

2). संसदीय लोकतंत्र में लोकसभा में बहुमत वाली पार्टी का नेता ही..........बन सकता है।

उत्तर. प्रधानमंत्री

3). पल्स पोलियो अभियान ..............द्वारा शुरु किया गया।

उत्तर. सरकार

4). 1979 में गठित दूसरे पिछड़े जाति आयोग की अध्यक्षता ने की थी।

उत्तर. बी.पी. मंडल

5). भारत में संसद के .............सदन होते हैं।

उत्तर. दो

प्र.3 एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिए-

1). भारत सरकार ने अन्य पिछड़े वर्गों का कितने प्रतिशत आरक्षण दिया है ?

उत्तर. 27 प्रतिशत

2). लोअर हाउस किस सदन को कहा जाता है ?

उत्तर. लोकसभा

3). अपर हाउस किस सदन को कहा जाता है ?

उत्तर. राज्य सभा

4). भारत के वर्तमान राष्ट्रपति का नाम क्या है ?

उत्तर. श्री रामनाथ कोविंद

5). मंत्री कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर. मंत्री तीन प्रकार के होते हैं

1. कैबिनेट मंत्री 2. स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री 3. राज्यमंत्री

 

प्र.4 सत्य/असत्य बताइये-

1). प्रधानमंत्री सरकार का प्रमुख नहीं होता है।

उत्तर. असत्य

2). किसी भी देश में कानून लाने का अधिकार संसद को है।

उत्तर. सत्य

3). हमारी राजनैतिक व्यवस्था में राष्ट्राध्यक्ष केवल नाम के अधिकारों का प्रयोग करता है।

उत्तर. सत्य

4). भारत की न्यायपालिका दुनिया की सबसे अधिक प्रभावशाली न्यायपालिकाओं में से एक नहीं है?

उत्तर. असत्य

5). सरकार किसी देश के लोगों और संसाधनों को नियंत्रित एवं निगरानी करती है।

उत्तर. सत्य

प्र.5 सही जोड़ियाँ बनाइए -

1 राज्यसभा -     अ) कायदे-कानूनों को मानना

2 लोकतांत्रिक व्यवस्था      -     ब) नौकरशाह

3 सिविल संर्वेट      -     स) देश में न्यायिक प्रशासन को नियंत्रण करना

4 भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति -     द) प्रभावशाली

5 सर्वोच्च न्यायालय -     इ) राष्ट्रपति

उत्तर. 1- , 2 - , 3 -, 4 -, 5-,

 

 

 

 

अध्याय-2

संसाधन के रुप में लोग

निर्देशः इस अध्याय से 01 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 01 अंक होगा।

प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए -

1). मानव पूंजी का उदाहरण है -

उत्तर. डॉक्टर

2) ग्रामीण क्षेत्र में कौन सी बेरोजगारी पाई जाती है -

उत्तर. प्रछन्न बेरोजगारी

3). निम्न में से कौन सा क्रियाकलाप प्राथमिक क्षेत्र में शामिल नहीं है -

उत्तर. परिवहन

4). 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में साक्षरता दर है -

उत्तर. 74%

5). ततीयक क्षेत्र के क्रियाकलापों में शामिल है -

उत्तर. बैंकिंग

 

प्र.2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए

1). नगरीय क्षेत्रों में सामान्यतः .....................बेरोजगारी पाई जाती है।

उत्तर. शिक्षित

2). शिक्षा, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सेवाएँ .........पूंजी निर्माण में सहायक है।

उत्तर. मानवीय पूंजी निर्माण

3). विनिर्माण अर्थव्यवस्था के क्षेत्र के उदाहरण

उत्तर. द्वितीयक क्षेत्र

4). एक विशेष अवधि में प्रति 1000 व्यक्तियों के पीछे जन्म लेने वाले शिशुओं की संख्या............. कहलाती है।

उत्तर. जन्मदर

5). मानव पूंजी निर्माण देश की ............शक्ति में वृद्धि करता है।

उत्तर. उत्पादन शक्ति

प्र.3 एक शब्द में उत्तर दीजिए-

1). मानव पूंजी निर्माण किसे कहते हैं ?

उत्तर. जब मानव संसाधन को और अधिक शिक्षा तथा स्वास्थ्य द्वारा और विकसित किया जाता है तब हम इसे मानव पूंजी निर्माण कहते हैं।

2). प्राथमिक क्षेत्र के अंतर्गत कौन-कौन सी अधिक कियाएं सम्मिलित की जाती है ?

उत्तर. कृषि, वानिकी, मछली पकड़ना और खनन भी शामिल है।

3). तृतीयक क्षेत्र के अंतर्गत कौन-कौन सी आर्थिक क्रियाएं सम्मिलित की जाती हैं ?

उत्तर. व्यापार, परिवहन, संचार, बैंकिंग, बीमा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन सेवाएं आदि ।

4). मृत्यु दर से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर. एक विशेष अवधि में प्रति एक हजार व्यक्तियों के पीछे मरने वाले लोगों से है।

5). ग्रमीण क्षेत्रों में पायी जाने वाली कोई दो बेरोजगारी के प्रकार बताइये ?

उत्तर. मौसमी व प्रच्छन्न बेरोजगारी।।

प्र.4). सही जोड़ियाँ बनाइये -

1) प्राथमिक क्षेत्र          -           अ) छिपी बेरोजगारी

2) पृच्छन्न बेरोजगारी             -           ब) कृषि

3) पूंजी निर्माण कारक           -           स) जीवन प्रत्याशा

4) शिक्षित बेरोजगारी -           द) शिक्षा व्यवस्था

5) जनसंख्या की गुणवत्ता       -           इ) नगरीय क्षेत्र

उत्तर. 1–, 2-, 3–, 4-, 5- स प्र.

5). सत्य/असत्य बताइये-

1). बेरोजगारी में वृद्धि आर्थिक समवृद्धि का सूचक है।

उत्तर. असत्य

2). परिवहन के क्षेत्र में पृच्छन्न बेरोजगारी पायी जाती है।

उत्तर. असत्य

3). मानव पूंजी कौशल और उनमें निहित उत्पादन के ज्ञान का स्टॉक है।

उत्तर. सत्य

4). शिशु मृत्यु दर का संबंध एक वर्ष से कम आयु के बच्चे की मुत्यु से है।

उत्तर. सत्य

5). जनसंख्या की गुणवत्ता साक्षरता दर पर निर्भर नहीं करती।

उत्तर. असत्य

 

 

 

अध्याय-3

निर्धनता : एक चुनौती

निर्देशः इस अध्याय से 03 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 03 अंक के होंगे।

प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए -

1). निर्धनता मापदण्ड के अनुसार शहरी शहरी क्षेत्रों में कैलोरी उपभोग किया जाना चाहिए

उत्तर. 2100 कैलोरी

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना प्रारंभ की गई -

उत्तर. 1999 में

3). प्रधानमंत्री रोजगार योजना आरंभ की गई -

उत्तर. 1993 में

4). निर्धनता मापदण्ड के अनुसार ग्रमीण शहरी क्षेत्रों में कैलोरी उपभोग किया जाना चाहिए

उत्तर. 2400 कैलोरी

5). वर्तमान में भारत का सर्वाधिक निर्धन राज्य है -

उत्तर. बिहार

6). M.S.P.का क्या तात्पर्य है?

उत्तर. न्यूनतम समर्थन कीमत

7). अंत्योदय कार्ड का संबंध है -

उत्तर. सभी गरीबों के लिये

8). अन्नपूर्णा योजना संबंधित है -

उत्तर. वरिष्ठ नागरिकों से

प्र.2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -

1)      ................. उन्मूलन के लिये सरकार ने अनेक कार्यक्रम चलाये हैं।

उत्तर. निर्धनता

2). 'मनरेगा' का पूरा नाम ..................है।

उत्तर. महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रमीण रोजगार अधिनियम 2005

3). निर्धनता उन्मूलन के लिये ..............वृद्धि दर नियंत्रित करना आवश्यक है।

उत्तर. जनसंख्या वृद्धि

4) प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना ..........वर्ष में आरंभ की गई।

उत्तर. सन् 2000 में

5). राष्ट्रीय काम के बदले अनाज का कार्यक्रम वर्ष ..........में प्रारंभ किया गया।

उत्तर. 2004 सन् में

6). गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिये ..............होते हैं।

उत्तर. अंत्योदय कार्ड

7). श्वेत कांति का संबंध ............से है।

उत्तर. दूध उत्पादन से है।

8). हरित क्रांति के परिणाम स्वरुप ............की फसल में सर्वाधिक उत्पादन हुआ।

उत्तर. गेंहू व चावल

9). भारत में सबसे भयानक अकाल 1943 में ..........राज्य में पड़ा था।

उत्तर. बंगाल

10). अमूल डेयरी भारत के................. राज्य में स्थित है।

उत्तर. गुजरात

 

प्र.3 एक शब्द में उत्तर दीजिए

1). भारत में निर्धनता रेखा आकलन का सर्वेक्षण किस संगठन द्वारा किया जाता है ?

उत्तर. राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन

2). मनरेगा अधिनियम कब लागू हुआ ?

उत्तर. 2005 सन् में लागू हुआ

3). निर्धनता के निरोधी उपाय कोई दो लिखिये ?

उत्तर. 1. आर्थिक संवृद्धि 2. लक्षित निर्धनता-निरोधी कार्यक्रम

4). उत्पादन का क्या उद्देश्य है ?

उत्तर. ऐसी वस्तुएं व सेवाएं उत्पादित कराना है, जिनकी हमें आवश्यकता है।

5). द्वितीयक क्षेत्र के उदाहरण लिखिये ?

उत्तर. विनिर्माण उद्योग शामिल हैं।

 

प्र.4). सही जोड़ियाँ बनाइये -

1) स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना         -           अ) 25 दिसंबर 2001

2) स्वर्णजयंती शहरी रोजगार योजना            -           ब) 2 अक्टूबर 1993

3) प्रधानमंत्री रोजगार योजना             -           स) 11 दिसंबर 1997

4) अन्नपूर्णा योजना   -           द) 1 अप्रेल 2000

5) अन्त्योदय अन्न योजना    -           इ) 1 अप्रेल 1999

उत्तर. 1-, 2–, 3-, 4–, 5-अ प्र.

5). सत्य/असत्य बताइये-

1). भारत में प्रत्येक राज्य में निर्धन लोगों का अनुपात एक समान नहीं है।

उत्तर. सत्य

2). बिहार और उड़ीसा भारत के दो सर्वाधिक निर्धन राज्य हैं।

उत्तर. सत्य

3). पश्चिम बंगाल को भूमि सुधार कार्यक्रम से निर्धनता कम करने में सहायता मिली।

उत्तर. सत्य

4). आय स्तर की तुलना का आधार निरपेक्ष गरीबी से है।

उत्तर. असत्य

5). रोजगार गारंटी अधिनियम कार्यक्रम वर्ष 2004 में शुरु किया गया।

उत्तर. असत्य

 

 

 


 

समकालीन भारत भाग-1

अध्याय 1

भारत-आकार और स्थिति

निर्देशः इस अध्याय से 1 प्रश्न 03 अंक के होंगे।

लघुत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (1) मानक समय से आप क्या समझते हैं?

उत्तर. भारत का देशांरिय विस्तार 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्वी देशांतर के मध्य (लगभग 30°) स्थित है। इतना अधिक देशांतरिय विस्तार भातर के पूर्वी और पश्चिमी भाग में दो घण्टे का समयांतर उत्पन्न करता है। सम्पूर्ण भारत के लिये एक समय जोन निर्धारित करने के लिये भातर की मध्य देशांतर रेखा 82°30' पूर्वी देशांतर रेखा को भारत का मानक याम्योत्तर निर्धारित किया गया है।

प्रश्न (2) विश्व के संदर्भ में भारत की स्थिति का वर्णन कीजिए।

उत्तर. भारतीय भू-खंड एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है। भारतीय भूभाग ऐशिया महाद्विप का दक्षिणी विस्तार है। हिन्द महासागर जो कि पश्चिम में यूरोपीय देशों को मिलाता है। भारत को केन्द्रिय स्थिति प्रदान करता है। भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4% है। भारत विश्व का सातवा बड़ा देश है।

प्रश्न (3) भारत की स्थिति एवं विस्तार का वर्णन करिए।

उत्तर. भारत की स्थिति :- भारत विषुवत् रेखा के उत्तर में 8°4' अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश तथा 6807' पूर्व से 97°25' पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। कर्क रेखा  अक्षांश भारत के मध्य से होकर गुजरती है।  पूर्वी देशांतर रेखा भारत के मध्य से गुजरकर भारत को दो भागों में बांटती हैं। भारत का उत्तर-दक्षिण विस्तार 3214 कि.मी. एवं पूर्व से पश्चिम विस्तार 2933 कि.मी. है। इसकी स्थलीय सीमा 15,200 कि.मी. एवं कुल समुद्री सीमा 7516.6 कि.मी. है। इसका क्षेत्रफल 32,87263 वर्ग कि.मी. है। यह विश्व का सातवां बड़ा देश है।

प्रश्न 4) भारत की भौगोलिक स्थिति का महत्व समझाइए।

उत्तर. भारत विषुवत रेखा के उत्तर में उत्तरी गोलार्द्ध में स्थिति है। भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है।

केन्द्रीय स्थिति के निम्न महत्व है :

1. अंतर्राष्ट्रीय जलमार्गों का केन्द्र है।

2. हिन्द महासागर के शीर्ष में स्थित होने के कारण अफ्रीका एवं आस्ट्रेलिया महाद्वीपों से जुड़ा है।

3. प्राकृतिक बन्दरगाहों की सुविधा

4. अंतर्राष्ट्रीय वायुमार्गों का संगम स्थल है।

 

 

अध्याय 2

भारत का भौतिक स्वरुप

निर्देशः इस अध्याय से एक अतिलघुउत्तीय 02 अंक के एवं एक दीर्घउत्तरीय प्रश्न 05 अंक का होगा।

अतिलघुत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (1).भारतीय मरुस्थल के बार में लिखिए ।

उत्तर.

I. यह अरावली पर्वत के पश्चिमी किनारे पर स्थित है।

II. 150 से.मी. कम वर्षा होती है।

III. वनस्पति कम पाई जाती है।।

प्रश्न (2): भारतीय भ-आकति विभागों के नाम लिखिए।।

उत्तर. भारत के प्रमुख भौतिक विभाग निम्नलिखित हैं -

i. हिमालय पर्वत श्रृंखला

ii. उत्तरी मैदान

iii. प्रायद्वीपीय पठार

iv. भारतीय मरुस्थल

v. तटीय मैदान

vi. द्वीप समूह

प्रश्न (3).प्रवाल से आप क्या समझते हैं? प्रवाल के प्रकार लिखिए।

उत्तर. प्रवाल कम समय तक जीवित रहने वाले सूक्ष्म प्राणी है जो समुद्रों में समूह मे रहते हैं।

प्रवाल के प्रकार -1. प्रवाल रोधिका 2. तटीय प्रवाल भित्ती 3. प्रवाल वलय

प्रश्न (4). हिमालय पर्वत के अंतर्गत महान हिमालय को समझाइए।

उत्तर. 1. हिमालय पर्वत की सबसे उत्तरी भाग की पर्वत श्रेणियाँ महाहिमालय कहलाती हैं।

2. इसकी औसत ऊँचाई 6000 मीटर के लगभग है।

3. इसमें हिमालय के प्रमुख शिखर स्थित हैं।

प्रश्न (5).बांगर एवं खादर से आप क्या समझते हैं?

उत्तर. बांगर-पुराने जलोढ़ अवसादों से निर्मित उच्च आकार के भू स्थल को बांगर कहते हैं। ऊँचाई के कारण बाढ़ का जल यहाँ तक नहीं पहुँचता है। खादर-बाढ़ की नवीन जलोढ़ मिट्टी से निर्मित निचले मैदानों को खादर कहते हैं। यह संपूर्ण भाग बाढ़ का मैदान है। 3 दक्कन के पठार का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

प्रश्न (6). दक्कन के पठार का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

उत्तर. दक्षिण का पठार एक त्रिभुजाकार भूभाग है। यहाँ सतपुड़ा, महादेव, कैमूर और मैकाल की पर्वत श्रृंखला है। इस पठार काढाल पश्चिम में ऊँचा र पूर्व में कम ढाल वाला हैं। इसे स्थानीय रुप से 'मेघालय' 'कार्बी एंगलोंग पठार' एवं 'उत्तर कचारपहाड़ी' के नाम से जाना जाता है। दक्षिण के पठार के पूर्व में पूर्वी घाट एवं पश्चिम में पश्चिमी घाट हैं।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न

1) भावर और तराई प्रदेश का वर्णन करिए।

उत्तर. भावर : हिमालय की नदियाँ पर्वतों के नीचे उतरते समय शिवालिक की ढाल पर 8 से 16 कि.मी. की चौड़ी पट्टी में (गुटिका) कंकड़ पत्थर का निक्षेप करती है। इसे भाबर कहते हैं। इस पट्टी में सरिताऐं विलुप्त हो जाती हैं। तराई : भावर की पट्टी के दक्षिण में सरिताऐं पुन: निकल जाती हैं। यहाँ नम तथा दलदली क्षेत्र का निर्माण करती हैं प्रदेश को तराई प्रदेश कहते हैं।

प्रश्न (2).पूर्वी तटीय मैदान एवं पश्चिमी तटीय मैदान में अंतर लिखिए ।

उत्तर.

पूर्वी तटीय मैदान

पश्चिमी तटीय मैदान

1. पूर्वी तटीय मैदान बंगाल की खाड़ी के साथ विस्तृत मैदान चौड़ा और समतल है।

1. पश्चिमी घाट के तथा समुद्र के किनारे संकीर्ण मैदान है।

2. तट को उत्तर में उत्तरी सरकार तट एवं दक्षिण भाग को कोरामंडल कहा जाता है।

2. तट के उत्तरी भाग को कोंकण तट, मध्य को कन्नड़ का मैदान मालाबार तट कहते हैं।

3. पूर्वी तट की प्रमुख नदियाँ महानदी, गोदावारी, कृष्णा और कावेरी हैं जो विशाल डेल्टा बनाती हैं।

3. माही, साबरबती, नर्मदा एवं ताप्ती हैं।

 

 

प्रश्न (3).भारत को कितने भौतिक विभागों में बांटा गया है? किसी एक का वर्णन करिए।

उत्तर. भारत के प्रमुख भौतिक विभाग निम्नलिखित हैं :

1. हिमालय पर्वत श्रृंखला 2. उत्तरी मैदान 3. प्रायद्वीपीय पठार 4. भारतीय मरुस्थल 5. तटीय मैदान 6. द्वीप समूह

हिमालय पर्वत : भारत उत्तरी सीमा पर विस्तृत हिमालय पर्वत हैं। ये पर्वत श्रंखलाऐं पश्चिम-पूर्व दिशा में सिन्धु से लेकर ब्रह्मपुत्र तक फैले हैं। यह विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रंखला है। यह अर्धवृत्त रुप में 2400 कि.मी. की लंबाई में फैले हैं। इनकी औसत ऊँचाई 6000 मीटर है। इस पर्वत श्रृंखला के बीच कुछ महत्वपूर्ण घाटियाँ देहरादून, कोटलीदून और पाटलीदून हैं। पूर्वांचल में पटकोई, नागा, मिजो तथा मणिपुर पहाड़ियाँ है।

प्रश्न (4).संक्षिप्त विवरण दीजिए।.

उत्तर. 1. भारतीय तटवर्ती क्षेत्र :- इसे दो भागों में बांटा गया है

i. पश्चिमी तटीय मैदान

ii. पूर्वी तटीय मैदान

2. भारतीय द्वीप समूह :-इसे दो भागों में बांटा गया है

i. अरब सागर में लक्षद्वीप

ii. बंगाल की खाड़ी अंडमान एवं निकोबार

 

 

 

अध्याय 3

अपवाह निर्देशः इस अध्याय से एक दीर्घउत्तरीय प्रश्न 05 अंक का होगा।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (1).सिंधु नदी तंत्र को समझाइए।

उत्तर. सिधु नदी का उदगम मानसरोवर झील के निकट तिब्बत से है। पश्चिम की ओर बहती हुई यह भारत में लद्दाख से प्रवेश करती है। सिंधु की सहायक नदियाँ सतलुज, व्यास, रावी, चेनाव हैं।

अंत में यह नदी कराची के पूर्व की ओर अरब सागर में मिल जाती है।

प्रश्न (2).झीलों के महत्व को समझाइए।

उत्तर. झीलों का महत्व :

1. नदी के बहाव को सुचारु बनाने में सहायक 2. बाढ़ पर रोक लगाती है। 3. सूखे के समय जल की सुविधा 4. जलविद्युत की उत्पादन 5. प्राकृतिक सुंदरता व पर्यटन को बढ़ावा

प्रश्न (3). हिमालय तथा प्रायद्वीप नदियों की तुलना कीजिए।

उत्तर.

हिमालय से निकलने वाली नदियाँ

प्रायद्वीपीय पठार से निकलने वाली नदियाँ

1. ये हिमाच्छादित प्रदेशों से निकलती हैं जिसके कारण ये सदावाहिनी होती हैं।

1. ये पर्वत या पठारों से निकलती है। अतः इनमें वर्ष भर जल नहीं रहता है।

2. इसका अपवाह क्षेत्र बहुत बड़ा है जैसे-गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी

2. इसका अपवाह क्षेत्र बहुत छोटा होता है।

 

3. सिंचाई एवं जहाजरानी के लिये उपयुक्त

3. ऊँचा नीचा भाग होने के कारण यहाँ जल विद्युत उत्पादन होता है।

4. नदियों के तटों पर व्यापारिक नगर बसे हैं।

4. नदियों के तटों पर बड़े नगरों का अभाव है।

 

प्रश्न (4). गंगा नदी तंत्र को समझाइए।

उत्तर. भारत के उत्तरी मैदान की प्रमुख नदी गंगा है। इसकी लंबाई 2500 कि.मी. से अधिक है। यह गंगोत्री हिमनद से 4000 मीटर की ऊँचाई से निकलकर शिवालिक श्रेणियों को पार करके हरिद्वार के मैदान में प्रवेश करती है। इसकी सहायक नदियों यमुना, घाघरा, गंडक और कोसी प्रमुख है। इसमें नदी मोड़ तथा

गोखुर झीलें पाई जाती है।

प्रश्न (5).नदी प्रदूषण को विस्तार से समझाइए।

उत्तर. नदी प्रदूषण

1. उद्योगों का प्रदूषण तथा अपरिष्कृत कचरे के मिलने से नदी का जल प्रदूषण होता है। नदी प्रदूषण कम करने के उपाय :

i. प्रदूषण के निराकरण हेतु सरकारी योजनाएं

ii. औद्योगिक कचरे पर प्रतिबंध

iii. सीवेज जल का परिष्करण

iv. नदियों की सफाई

v. नदी प्रदूषण हेतु जागरुकता अभियान

 

प्रश्न (6). भाखड़ा नांगल परियोजना क्या है?

उत्तर. 1. भाखड़ा नांगल परियोजना सतलज नदी पर बनी है।

2. यह देश की सबसे बड़ी बहुउद्देशी नदी घाटी परियोजना है।

3. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल विद्युत उत्पादन है। प्रश्न

4.पश्चिम बंगाल का शोक किस नदी को कहा जाता है, और क्यों ?

उत्तर. दामोदर नदी को बंगाल का शोक कहते हैं। प्रतिवर्ष नदी में बाढ़ आती है और यह किनारों के ऊपर से बहने लगती है। इससे अपार जन धन की हानि होती है।

प्रश्न (8). नमामि गंगे परियोजना को समझाइए।

उत्तर. 'नमामि गंगे' परियोजना एक एकीकृत संरक्षण मिशन है, इसमें राष्ट्रीय नदी गंगा से संबंधित दो उद्देश्यों प्रदूषण के प्रभाव को कम करना, उनके संरक्षण और कायाकल्प बदलना है।

प्रश्न (9).राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना क्या है ?

उत्तर. वर्ष 1995 में राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना प्रारंभ की गई। इसके अंतर्गत अन्य नदियों को जोड़ने के लिए गंगा फार्म योजना का विस्तार किया गया।

प्रश्न (10). भारत के मानचित्र में निम्नलिखित नदियों व झीलों को दर्शाईये ।

1. गंगा, सतलज, दामोदर, कृष्णा, नर्मदा, ताप्ती, महानदी, दिहांग नदी

2. चिल्का, सांबर, वूलर, पुर्लिकट तथा कोलेरू झील

उत्तर. पुस्तक समकालीन भारत भाग-1 पृष्ठ क्र. 24

 

 

 

अध्याय 4

जलवायु

निर्देशः इस अध्याय से एक लघुउत्तरीय प्रश्न 03 अंक का होगा।

लघुत्तरीय प्रश्न प्रश्न

(1). तमिलनाडू में शीत ऋतु में वर्षा क्यों होती है?

उत्तर. शीत ऋतु में उत्तर पश्चिमी भारतीय क्षेत्र में कम ताप के कारण अधिक वायुदाब के केन्द्र बनने से हवाएं दक्षिण पूर्व की ओर चलने लगती हैं जब ये बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजरती है तो नमी धारण कर तमिलनाडू में शीत काल में वर्षा करती है।

प्रश्न (2) भारतीय कृषि को मानसून का जुआ क्यों कहते हैं ?

उत्तर. वर्षा की अनिश्चिताएं एवं वर्षा का असमान वितरण कृषि चक एवं मानव जीवन को प्रभावित करती है इसी कारण भारतीय कृषि को मानसून का जुआ कहते हैं।

प्रश्न (3).जेट स्ट्रीम क्या है?

उत्तर. यह एक संकरी पट्टी में स्थित क्षोभमंडल में अत्यधिक ऊँचाई वाली पश्चिमी हवाएं हैं। इनकी गति गर्मी में 110 कि.मी. प्रति घंटा एवं सर्दियों में 184 कि.मी. प्रति घंटा होती है। सबसे स्थिर मध्य अक्षांशीय एवं उपोष्ण कटिबंध की जेट हवाएं होती हैं।

प्रश्न (4).एलनीनों से आप क्या समझते हैं?

उत्तर. ठंडी पेरु जलधारा के स्थान पर अस्थायी तौर पर गर्म जलधारा की उत्पत्ती को एलनीनों का नाम दिया गया। एलनीनो की उत्पत्ति स्पेनिश शब्द से हुई है जिसका अर्थ है बच्चा तथा जो बेबी क्राइस्ट को व्यक्त करता है। यह धारा क्रिसमस के समय चलना प्रारंभ होती है तथा समुद्र के तापमान को बढ़ा देती हैं।

प्रश्न (5).भारतीय मानसून को एकता का परिचायक क्यों कहा जाता है?

उत्तर. 1. मानसून हवाओं की दिशाओं का ऋतुओं के अनुसार परिवर्तन होता है।

2. संपूर्ण भारतीय भूदृश्य, इसके जीव तथा वनस्पति, कृषि चक मान जीवन तथा त्यौहार उत्सव पर

मानसून का प्रभाव पड़ता है। जो एकता का परिचायक है।

प्रश्न (6).उत्तर भारत में वर्षा की मात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर क्यों घटती जाती है ?

उत्तर. दक्षिणी पश्चिमी मानसून हवाएं उत्तर पूर्व में गारो, खासी एवं जयंतिया पहाड़ियों से कराकर सर्वाधिक वर्षा उत्तर पूर्वी भाग में कर देती हैं और पश्चिम की ओर मुड़ जाती हैं।

प्रश्न (7).भारतीय जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं ?

उत्तर. भारतीय जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक :

1. अक्षांश 2. ऊँचाई 3. वायुदाब एवं पवनें 4. जेट धाराएँ (संक्षिप्त वर्णन करें)

प्रश्न (8). भारत के मानचित्र में सर्वाधिक वर्षा वाले राज्यों को दर्शाईये।

 

उत्तर. पाठ्यपुस्तक समकालीन भारत भाग-1 पृष्ठ क्र. 37

प्रश्न (9).भारतीय ग्रीष्म ऋतु, भारतीय शीत ऋतु ।

उत्तर. भारतीय ग्रीष्म ऋतु :-ग्रीष्म ऋतु में उत्तर भारत मे तापमान अधिक होने के कारण वायुदाब कम होता है। हिन्द महासागर में उच्च वायुदवाब रहता है। ग्रीष्मकाल में स्थानीय पवनें, लू, वैशाली में सक्रिय हो जाती है। देश के उत्तर पश्चिम भाग में तापमान 45° से 48° सेल्सियस तक हो जाता है। इस ऋतु में बंगाल और असम उत्तरी-पश्चिमी पवनों द्वारा तेज बौछारें पड़ती हैं। भारतीय शीत ऋतु :-उत्तर भारत में शीत ऋतु मध्य नवंबर से आरंभ होकर फरवरी तक रहती है। उत्तर भारत में दिसंबर एवं जनवरी सबसे ठंडे महीने होते हैं। दिन गर्म और रातें ठंडी होती हैं। चेन्नई का औसत तापमान 24° से 25° सेल्सियस रहता है, जबकि उत्तरी मैदानों में 10° से 15° सेल्सियस रहता है। शीतकाल में वर्षा केवल तमिलनाडू के तट पर होती है। शीतकाल में होने वाली वर्षा को स्थानीय तौर पर 'महावट' कहा जाता है।

 

प्रश्न (10). मानसून से आप क्या समझते हैं ? भारतीय मानसून वर्षा की विशेषताएं लिखिए ?

उत्तर. मानसून शब्द की उत्पत्ति अरबी भाषा के मौसिम (Mausim) से हुई है। इसका आशय मौसम या मौसम के अनुसार चलने वाली हवाओं को मानसून हवाएं कहते हैं। भारतीय मानसून वर्षा की विशेषताएं-

1. मानसून का समय जून से प्रारंभ होकर मध्य सितंबर तक 100 से 120 दिनों का होता है।

2. सामान्यतः जून के प्रथम सप्ताह में मानसून का भारतीय प्रायद्वीप में आगमन होता है।

3. मानसून पवनों की शाखाएँ (अरब सागर, बंगाल खाड़ी) दोनों परस्पर गंगा के मैदान में आपस में मिल जाती हैं।

4. भारत में मानसूनी वर्षा का समय निश्चित नहीं होता है। कभी समय से पूर्व कभी समय पर नहीं होती है।

 

 

अध्याय 5

प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी

निर्देशः इस अध्याय से एक लघुउत्तीय प्रश्न 04 अंक का होगा।

लघुत्तरीय प्रश्न प्रश्न

1). प्राकृतिक वनस्पति से क्या आशय है? देशज और विदेशज वनस्पति में अंतर लिखिए।

उत्तर. वह वनस्पति जो कि मनुष्य की सहायता के बिना अपने आप पैदा होती है और लंबे समय तक उन पर मानव प्रभाव नहीं पड़ता है।

देशज वनस्पति :

विदेशज वनस्पति वनस्पति जो मूल रूप से भारतीय है देशज वनस्पति कहलाती हैं।

विदेशज वनस्पति :

जो वनस्पति भारत के बाहर से आई वे कहलाती हैं।

 

प्रश्न (2).वनों का महत्व लिखिए |

उत्तर. वनों का महत्व:

1. वनों से इमारती एवं जलाऊ लकड़ी प्राप्त होती है।

2. वनों से उद्योगों को कच्चा माल मिलता है।

3. कई गौण पदार्थ बाँस, बेंत, लाख, शहद, गोंद व जड़ी बूटियाँ प्राप्त होती हैं।

4. प्राणियों की शरण स्थलीय है।

प्रश्न (3).प्रवासी पक्षी से क्या आशय है? भारत में आने वाले प्रवासी पक्षियों के बारे में लिखिए।

उत्तर. उत्तरी एशिया से भारत में अल्पकाल के लिए आने वाले पक्षियों को प्रवासी पक्षी कहते हैं। लाल सुंदर कलगी वाली फ्लेमिंगोए प्रमुख प्रवासी पक्षी है।

लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (1).भारत के औषधीय पौधे कौन-कौन से हैं? किन्हीं चार की उपयोगिता का वर्णन कीजिए।

उत्तर. भारत के औषधीय पौधे निम्न हैं -

सर्पगंधा, जामुन, अर्जुन, बबूल, नीम, तुलसी, पादप, कचनार आदि। (संक्षिप्त वर्णन करने पर पूर्ण अंक)

प्रश्न (2) वन और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं ?

उत्तर. सरकार ने वन और वन्य प्राणी सुरक्षा के लिए निम्न लिखित कदम उठाए हैं -

1. (आरक्षित क्षेत्र) जीव मंडल निचय की स्थापना

2. पादप उद्यानों की स्थापना

3. शेर संरक्षण, गैंडा संरक्षण, भारतीय भैंसा संरक्षण तथा पारिस्थितिक संतुलन योजनाऐं

4. 103 नेशनल पार्क एवं 535 वन्य प्राणी अभयवन एवं चिड़ियाघर बनाए गए।

प्रश्न (3).मैग्रोव वन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

उत्तर. 1. मैग्रोव वन तटवर्ती भागों में ज्वार भाटा क्षेत्र में पाये जाते हैं।

2. इन पौधों की जड़े पानी में डूबी रहती हैं।

3. इसका मुख्य वृक्ष सुंदरी है।

4. इसकी लकड़ी बहुत मजबूत होती है।

प्रश्न (4).सदाबहार वन एवं पतझड़ वन में अंतर लिखिए ?

उत्तर. सदाबहार वन :

1. वन सदा हरे भरे, अन्यंत सघन और लंबे होते हैं।

2. इन वनों में एक साथ अनेक जातियों के वृक्ष पाए जाते हैं।

3. मानसून, महोगनी तथा रोजबुड व्यापारिक महत्व के मिलते हैं।

पतझड़ वन :

1. ये अपेक्षाकृत कम घने, छोटे एवं ग्रीष्म काल में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं।

2. साल एवं सागवन जैसे उपयोगी वृक्ष पाए जाते हैं।

3. ये विरल वन हैं। एक जाति के वृक्ष समूह में साथ वृक्ष हैं।

 

प्रश्न (5). भारत के मानचित्र में वनों को दर्शाईये ।

 

उत्तर. पाठ्यपुस्तक समकालीन भारत भाग-1 के पृष्ठ क्र. 46

प्रश्न (6).भारत में कितने प्रकार के वन पाये जाते हैं ? किन्ही दो का वर्णन करिए।

उत्तर. भारत में निम्न प्रकार के वन पाये जाते हैं -

1. ऊष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन

2. ऊष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन

3. ऊष्ण कटिबंधीय कंटीले वन तथा झाड़ियाँ

4. पर्वतीय वन

5. मैग्रोव वन

ऊष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन:

i. जिन प्रदेशों में वर्षा 200 से.मी. से अधिक होती है वहाँ ये वृक्ष पाये जाते हैं।

ii. ये वृक्ष 60 मीटर से ऊँचे होते हैं।

iii. ये वन पश्चिमी घाट, मेघालय तथा उत्तरी पूर्व भारत में पाये जाते हैं।

ऊष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन:

i. जहाँ वर्षा 75 से.मी. से 200 से.मी. से अधिक होती है वहाँ ऊष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन पाये जाते हैं।

ii. इन वनों को मानसूनी वन कहते हैं।

iii. ये वन पश्चिमी बिहार, दक्षिण उत्तर प्रदेश, प. मध्यप्रदेश, पूर्वी महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में पाये जाते हैं।

iv. आर्थिक दृष्टि से ये महत्वपूर्ण होते हैं।

प्रश्न (7).भारत वन्य प्राणियों की दृष्टि से धनी है। स्पष्ट कीजिए।

उत्तर. हमारा देश विश्व के मुख्य 12 जैव-विविधता वाले देशों में से एक है।

1. भारत में लगभग 2000 से अधिक पक्षियों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं। जो विश्व का 13 प्रतिशत है।

2. भारत में मछलियों की 2546 प्रजातियाँ है। जो विश्व का लगभग 12 प्रतिशत है।

3. यहाँ हाथी, एक सींग वाले गेंडे, जंगली गधे तथा ऊँट, भारतीय भैंसा, नील गाय एवं बंदरों की अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। भारत विश्व का अकेला देश है जहाँ शेर तथा बाघ दोनों पाये जाते हैं।

 

 

 

 

भारत और समकालीन विश्व भाग-1

अध्याय 1

फ्रांसीसी क्रांति

निर्देशः इस अध्याय से एक अतिलघुउत्तीय प्रश्न 02 अंक का, एक लघुउत्तरीय प्रश्न 03 अंक का एवं एक दीर्घउत्तरीय प्रश्न 05 अंक का होगा।

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (1).लुई 16वें के समय फ्रांस की आर्थिक स्थिति कैसी थी?

उत्तर. लुई 16वें के समय फ्रांस की आर्थिक स्थिति दयनीय थी जिसके लिये सरकार की फिजूलखर्ची, राजा का सरकारी व्यय पर विलासितापूर्ण जीवन एवं राज्य की कर व्यवस्था जिम्मेवार थी।

प्रश्न (2).1789ई. की फ्रांस की क्रांति का तात्कालिक कारण क्या था ?

उत्तर. एस्टेटस जनरल (प्रतिनिधि सभा) का अधिवेशन तथा टेनिस कोर्ट की शपथ

प्रश्न (3).जेकोविन क्लब के सदस्य कौन थे ?

उत्तर. जेकोविन क्लब के सदस्य मुख्यतः छोटे दुकानदार तथा कारीगर-जैसे-जूता, चप्पल बनाने वाले, पेस्टी बनाने वाले, घड़ीसाज, छपाई करने वाले और नौकर व दिहाड़ी मजदूर आदि थे जो समाज के कम समृद्ध हिस्से से आते थे।

लघुउत्तरीय प्रश्न प्रत्येक के लिये 03 अंक)

प्रश्न (1).फ्रांसीसी क्रांति में दार्शनिकों के योगदान को लिखें?

उत्तर. फ्रांसीसी क्रांति में फ्रांस के दार्शनिकों का अहम योगदान है। जॉन लॉक और ज्याँजाक रुसों जैसे दार्शनिकों ने स्वतंत्रता, समान नियमों तथा समान अवसरों के विचार पर आधारित समाज की परिकल्पना की है। वह किसी व्यक्ति की सामाजिक हैसियत का आधार उसकी योग्यता को मानने पर बल देते थे। लॉक में राजा के दैवीय और निरंकुश अधिकारों के सिद्धांत का खंडन किया था। रुसो ने इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए जनता और उसके प्रतिनिधियों के बीच एक सामाजिक अनुबंध पर आधारित सरकार का प्रस्ताव रखा।

मॉन्टेस्क्यू ने 'दि स्पिरिट ऑफ द लॉज' नामक रचना में सरकार के अंदर विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता विभाजन की बात की। इनके विचारों ने फ्रांस के जनमानस को कांति के लिए प्रेरित किया।

प्रश्न (2).फ्रांसीसी समाज की महिलाओं का जीवन कैसा था?

उत्तर. फ्रांसीसी समाज में अहम परिवर्तन लाने वाली गतिविधियों में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण था। उन्होंने अपने हितों की हिमायत करने फ्रांस के विभिन्न शहरों में लगभग 60 राजनीतिक क्लब शुरु किये थे, उनमें 'द सोसायटी ऑफ रेबलूशनरी एंड रिपब्लिकन विमेन' सबसे मशहूर क्लब था। उनकी एक प्रमुख मांग यह थी कि महिलाओं को पुरुषों के समान राजनीतिक अधिकार प्राप्त होने चाहिए।

वहीं तीसरे एस्टेट की अधिकांश महिलाएं जीवन निर्वाह के लिए काम करती थीं वे सिलाई-बुनाई, कपड़ों की धुलाई, फल-फूल, सब्जीयाँ बेचना अथवा संपन्न घरों में घरेलू काम करती थीं। अधिकांश महिलाओं के पास पढ़ाई लिखाई तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण के मौके नहीं थे। केवल कुलीनों की लड़कियाँ अथवा तीसरे एस्टेट के धनी परिवारों की लड़कियाँ ही कॉन्वेंट में पढ़ पाती थीं। महिलाओं की मजदूरी पुरुषों की तुलना में कम थी।

प्रश्न 3). नेपोलियन के उदय को कैसे समझा जा सकता है ?

उत्तर. नेपोलियन बोना पार्ट (1769ई. - 1821ई.) नेपोलियन का जन्म 1769ई. में कोर्शिका द्वीप की राजधानी अजासियो में हुआ था। नेपोलियन असाधारण प्रतिभा का स्वामी था। फ्रांस की डिरेक्ट्री

(निर्देशिका) द्वारा उसे फ्रांसीसी सेना का सेनापति नियुक्त किया गया था।

10 नवंबर 1799 ई. का नेपोलियन ने डिरेक्ट्री को भंग करके फ्रांस की सत्ता अपने हाथों मेंले ली। 1804ई. में नेपोलियन ने खुद को फ्रांस का सम्राट घोषित कर दिया। उसने यूरोप के अनेक राज्यों को जीत कर फ्रांस के साम्राज्य में मिला लिया।

नेपोलियन ने आस्ट्रिया (1805ई.) प्रशा (1806ई.) तथा रुस (1807ई.) को पराजित करके फ्रांस की शक्ति और प्रतिष्ठा को शिखर पर पहुंचा दिया था। वह इंग्लैंड को भी पराजित करना चाहता था परन्तु 1815ई. में वाटर लू के युद्ध में मित्र राष्ट्रों की सेना ने नेपोलियन को पराजित कर बन्दी बना लिया। सन् 1821ई. में सेंट हेलेना द्वीप पर बन्दी जीवनकाल में ही उसकी मृत्यु हो गयी।

प्रश्न (4).फ्रांस में दास प्रथा का उन्मूलन कैसे हुआ ? समझाइए।

उत्तर. फ्रांसीसी उपनिवेशों में दास प्रथा का उन्मलन जेकोबिन शासन के क्रांतिकारी विचारों में से एक था। 18वीं सदी में फ्रांस में दास प्रथा मुक्ति हेतु नेशनल असेम्बली में लम्बी बहस हुई परन्तु दास व्यापार पर निर्भर व्यापारियों के विरोध के भय से नेशनल असेम्बली में कोई कानून पारित नहीं किया गया 1794ई. के कन्वेंशन ने फ्रांसीसी उपनिवेशों में सभी दासों की मुक्ति का कानून पारित कर दिया। परन्तु यह कानून ज्यादा दिन लागू नहीं रह पाया, 10 वर्ष पश्चात् नेपोलियन ने दास प्रथा पुनः शुरु कर दी। बागान मालिकों को अफ्रीकी नीग्रो लोगों को गुलाम बनाने की स्वतंत्रता मिल गयी।

अततः फ्रांसीसी उपनिवेशों से अंतिम रुप से दास प्रथा का उन्मूलन 1848ई. में किया गया।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (1).18वीं सदी में फ्रांसीसी समाज की तीनों स्टेटस के बारे में लिखिये।

उत्तर. 18वीं सदी में फ्रांसीसी समाज तीन एस्टेटस में बंटा था।

1. प्रथम एस्टेट 2. द्वितीय एस्टेट 3. तृतीय एस्टेट प्रथम एस्टेट-इस एस्टेट में पादरी वर्ग आता था उन्हें कुछ विशेषाधिकार जन्मना प्राप्त थे। जैसे-राज्य को दिये जाने वाले करों से छूट। द्वितीय एस्टेट-इस एस्टेट में कुलीन वर्ग आता था। इस वर्ग के लोगों को भी राज्य को दिये जाने वाले करों से छूट प्राप्त थी। साथ ही इन्हें कुछ अन्य सामंती विशेषाधिकार भी हासिल थे। वह किसानों से सामंती कर वसूलता था। तृतीय एस्टेट-इस एस्टेट में बड़े व्यावसायी, व्यापारी, अदालती कर्मचारी, वकील, किसान, कारीगर, भूमिहीन मजदूर और नौकर आदि सम्मिलित थे। राज्य के वित्तीय काम काज का सारा बोझ करों के माध्यम से यही वर्ग अर्थात जनसाधारण वहन करता था।

प्रश्न (2).फ्रांस में क्रांति की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई ?

उत्तर. फ्रांस में क्रांतिकारी विरोध की शुरुआत निम्नलिखित परिस्थितियों में हुई -

1. सामाजिक परिस्थितियाँ:-फ्रांस का सामंतवादी समाज तीन वर्गों -प्रथम वर्ग, द्वितीय वर्ग एवं ततीय वर्ग में विभक्त था। प्रथम एस्टेट के पादरी एवं द्वितीय एस्टेट के कुलीन वर्ग को कर देने से सरकारी छूट प्राप्त थी। कर का संपूर्ण बोझ तृतीय एस्टेट अर्थात् व्यापारी, वकील, किसान, कारीगर, भूमिहीन मजदूर एवं नौकर आदि पर था। जिससे तृतीय एस्टेट में असंतोष की भावना व्याप्त थी।

2. आर्थिक परिस्थितियाँ:-फ्रांस का शासक लुई XVI 1774ई. को फ्रांस का शासक बना सत्तारुढ़ होने पर उसे शाही खजाना खाली मिला। सेना का रखरखाव दरबार का खर्च एवं अन्य खर्च चलाने हेतु लुई XVI कर बढ़ाने के लिए बाध्य हुआ। लुई XVI कर बढ़ाने के लिए एस्टेट्स जनरल की सभा बुलाई जिसमें प्रत्येक एस्टेट को एक मत देने की अनुमति दी तृतीय एस्टेट ने इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए प्रत्येक सदस्य को वोट देने की मांग की जिसे सम्राट ने ठुकरा दिया तब तृतीय एस्टेट के प्रतिनिधियों ने सभा का बहिष्कार कर दिया।

राज्य में खाद्यान की पूर्ति न हो पाना, पाव रोटी की बढ़ती कीमतें एवं अपर्याप्त मजदूरी के कारण भी फ्रांस में क्रांतिकारी विरोध बढ़ा।

3. दार्शनिकों का योगदान:-फ्रांसीसी क्रांति में फ्रांस के दार्शनिकों जॉन लॉक, रुसो, मॉन्टेस्क्यू आदि का अहम योगदान है। इन्होंने स्वतंत्रता समान नियमों तथा समान अवसरों के विचार पर आधारित समाज की परिकल्पना की है। इनके विचारों ने फ्रांस के जनमानस को क्रांति के लिए प्रेरित किया।

4. राजनैतिक कारण:-तृतीय एस्टेट के प्रतिनिधियों ने मिराब्यों और आबे सिए के नेतृत्व में स्वंय को राष्ट्रीय सभा घोषित कर दिया। उन्होंने बर्साय के टेनिस कोर्ट में सम्राट की शक्ति कम करने वाला संविधान बनाने की शपथ ली इसी बीच राज्य में खाद्यान संकट गहरा गया जिससे जनसाधारण का गुस्सा गलियों में फूट पड़ा। सम्राट ने सेना को पेरिस में प्रवेश का आदेश दिया तब गुस्साई भीड़ ने बास्तील दुर्ग (जेल) पर धावा बोल कर उसे नष्ट कर दिया।

इस प्रकार फ्रांसीसी क्रांति प्रारंभ हुई।

 

प्रश्न (3).फ्रांस के नक्शे में उन क्षेत्रों को दर्शाईये जहाँ क्रांति का स्वरुप भयावह था।

उत्तर. फ्रांस के मानचित्र में उन क्षेत्रों को निम्न चिन्ह (®) द्वारा दर्शाया गया है। जहाँ क्रांति का स्वरुप भयावह था साथ ही 1789 की शुरुआत में विद्रोह वाले क्षेत्र भी दर्शाये गये हैं।

स्त्रोत-भारत और समकालीन विश्व – 1) अध्याय – 1 फांसीसी क्रांति -पृष्ठ क्रमांक 09, चित्र 06

प्रश्न 4 फ्रांसीसी क्रान्ति के परिणाम लिखिए

उत्तर - 1. सामंतवाद का अंत 2. शासन व्यवस्था में सुधार 3. निरंकुश राजतंत्र की समाप्ति 4. समानता के विचारों का प्रचार-प्रसार 5. फ्रांस का एक राष्ट्र के रूप में उदय 6. मताधिकार का विस्तार

 

प्रश्न 5 फ्रांसीसी क्रान्ति के राजनैतिक कारण लिखिये -

उत्तर - 1. राजा की निरंकुशता 2. राष्ट्रीय सभा के अधिवेशन को न बुलाना 3. राज्य कर्मचारियों की निरंकुशता 4. सेना में असंतोष 5. अव्यवस्थित शासन व्यवस्था

 

प्रश्न 6 ओलम्प डे गूंज द्वारा तैयार घोषणा पत्र में उल्लेखित मूलभूत अधिकार क्या थे?

उत्तर - 1. महिला को पुरूष के समान अधिकार प्राप्त हैं। 2. सभी राजनैतिक संगठनो का लक्ष्य महिला पुरुष के नैसर्गिक अधिकार को संरक्षित करना है। 3. कानून सभी महिला पुरूष के लिए समान है। सभी अपनी योग्यतानुसार सम्मान एवं पद के हकदार है। 4. कोई महिला अपवाद नहीं है। वह अपराधी भी हो सकती है। गिरफ्तार, नजरबंद भी हो सकती है। 5. सभी महिला पुरूष व्यक्तिगत एवं प्रतिनिधियों के माध्यम से विधि निर्माण में सहयोग तथा हस्तक्षेप कर सकते हैं।

 

 

अध्याय 2

यूरोप में समाजवाद व रुसी कांति

निर्देशः इस अध्याय से एक लघुउत्तरीय प्रश्न 03 अंक का एवं एक दीर्घउत्तरीय प्रश्न 05 अंक का होगा।

लघुत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न (1). कुलक शब्द को परिभाषित कीजिए।

उत्तर. कुलक-रुस में संपन्न किसानों को कुलक कहा जाता था। 1927-28 के आसापास रुस के शहरों में अनाज का भारी संकट पैदा हो गया था। स्टालिन का विश्वास था कि कुलक वर्ग अनाज इकट्ठा कर रहा है और यह वर्ग गरीब किसानों का वर्ग शत्रु है। अतः 1928 में स्टालिन की पार्टी के सदस्यों ने कुलको के ठिकानों पर छापे मारे एवं जबरन अनाज खरीदा। जब इसके बाद भी अनाज की कमी बनी रही तो स्टालिन ने कुलकों का सफाया करने के उद्देश्य से खेतों के सामूहिकीकरण करने का फैसला किया और सरकार द्वारा नियंत्रित बड़े खेतों की स्थापना की गई।

प्रश्न (2).रुसी कांति से प्रेरित होने वाले भारतीयों के बारे में लिखिए।

उत्तर. रुसी क्रांति से प्रेरित होने वालों में बहुत सारे भारतीय भी थे। कई भारतीयों ने रुस के कम्युनिष्ट विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त की। कई महत्वपूर्ण भारतीय राजनयिक एवं सांस्कृतिक व्यक्तियों जैसे जवाहरलाल नेहरु, रविन्द्रनाथ टैगोर आदि ने सोवियत प्रयोग में दिलचस्पी ली और वहाँ का दौरा किया। उन्होंने सोवियत समाजवाद के बारे में लिखा भी।

आर.आर. अवस्थी ने भी रुसी क्रांति से प्रभावित होकर 1920-21 में रशियन रेव स, लेनिन हिज लाइफ एण्ड हिज थॉट्स आदि किताबें लिखी। उनके अलावा एस.डी. विधालंकार, शौकत उस्मानी ने भी रुस के विषय में लिखा है।

प्रश्न (3). 1900 से 1930 के बीच महिला कामगार की स्थिति पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

उत्तर. महिला मजदूरों ने रुस के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला कामगार सन् 1914 तक कुल कारखाना शक्ति का 31 प्रतिशत भाग बन चुकी थी किन्तु उन्हें परुषों की अपेक्षा कम मजदूरी (वेतन) दी जाती थी। महिला कामगारों को कारखानों में काम के अतिरिक्त परिवार एवं बच्चों की देखभाल भी करनी पड़ती थी। वे देश के सभी मामलों में सक्रिय थी।

माफां वासीलेवा, जो मिलिंग मशीन ऑपरेटर थी ने लगभग अकेले ही एक सफल हड़ताल को अंजाम दिया था। माफां के समर्थन में न केवल महिलाओं बल्कि पुरुषों ने भी औजार जमीन पर डाल दिये थे।

प्रश्न (4). स्टालिन के सामूहिक कार्यक्रम को समझाइएं।

उत्तर. 1927-28 के आस-पास रुस के शहरों में अनाज का भारी संकट पैदा हो गया। अनाज की कमी को देखते हुए स्टालिन ने छोटे-छोटे खेतों के सामूहिकीकरण की प्रक्रिया शुरु की, क्योंकि उनका यह मानना था कि छोटे-छोटे टुकड़े आधुनिकीकरण में बाधा डालते हैं। इसलिए छोटे-छोटे किसानों से उनकी जमीन छीनकर राज्य के नियंत्रण में विशाल जमीन का टुकड़ा बनाया जाना आवश्यक है। इसके लिये राज्य ने किसानों को मजबूर किया कि वे सामूहिक खेती करें।

सामूहिक खेती के लिये बड़ी भूमि अर्जित करना ही स्टालिन का सामूहिकीकरण कार्यक्रम कहलाता है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (1).1917ई. में जार का शासन क्यों खत्म हो गया ?

उत्तर. जार की नीतियों से जनता में बढ़ते अविश्वास व विद्रोह स्वरुप 1917ई. में जार के शासन का अंत हो गया

उसके लिए निम्नलिखित कारण उत्तरदायी थे -

i. जार निकोलस द्वितीय द्वारा अपनी सत्ता के विरुद्ध उठे सवालों को नियत्रित करने राजनैतिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई व मतदान के नियम बदल डाले। इससे लोगों में असंतोष पैदा होने लगा।

ii. प्रथम विश्व युद्ध के प्रारंभ में रुसी जनता जार के साथ थी परन्तु जार द्वारा ड्यूमा के प्रमुख दलों से सलाह लेने के इंकार के कारण उसने रुसी जनता का समर्थन खो दिया।

iii. जार निकोलस की पत्नी महारानी जरीना के जर्मन मूल का होने और उसके रासपुतिन जैसे सलाहकारों ने राजशाही को अलोकप्रिय बना दिया।

iv. प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी व आस्ट्रिया से पराजित हो पीछे हटती रुसी सेनाओं ने फसलों व इमारतों को नष्ट कर दिया इससे ब्रेड रोटी और आटे की किल्लत हो गई ब्रेड रोटी की दुकानों पर दंगे होने लगे। इस कारण ने भी जार शासन को अलोकप्रिय बना दिया। जार द्वारा 25 फरवरी 1917 को ड्यूमा को बर्खास्त करने के फैसले से असंख्य लोग जार के खिलाफ खड़े हो गए तब 2 मार्च को जार गद्दी छोड़ने को मजबूर हो गया। और इससे निरंकुशता का अंत हो गया।

प्रश्न (2).रुस के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक हालात 1905 से पहले कैसे थे?

उत्तर. रुस के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक हालात 1905 से पहले जनसाधारण के लिये बुरे थे। 5 ई. से पहले रुस के ग्रामीण क्षेत्रों में समाज मजदूरों, अभिजात वर्ग और चर्च के बीच बंटा हुआ था। अभिजात वर्ग व चर्च के सदस्यों के बीच विशाल भूमि खण्ड थे। शहरों में समाज मालिकों और नौकरों में विभाजित था। श्रमिक अपने कौशल के अनुसार समूहों में बंटे हुए थे।

रुसी साम्राज्य की लगभग 85 प्रतिशत जनसंख्या आजीविका के लिये खेती पर निर्भर थी। शहरों में कारखानों के मजदूरों को कम मजदूरी दी जाती थी जो सामाजिक जीवन निर्वाह हेतु पर्याप्त नहीं थी। कारखानों से प्राप्त लाभ पूर्ण रुपेण मालिकों की संपत्ति होता था।

मजदूरों, भूमिहीन, कृषकों व महिलाओं को रुस के शासन में भाग लेने को कोई अधिकार नहीं था। अर्थात् रुस एक निरंकुश राजशाही था।

प्रश्न (3).बोल्सेविको ने अक्टूबर कांति के फौरन बाद कौन-कौन से परिवर्तन किये?

उत्तर. बोल्सेविको ने अक्टूबर कांति के फौरन बाद रुस में निम्नलिखित परिवर्तन किये

1. ज्यादातर उद्यागों और बैंकों का नवंबर 1917 में राष्ट्रीयकरण करके उनका स्वामित्व व प्रबंधन सरकार ने अपने नियंत्रण में ले लिया। 2. जमीन को सार्वजनिक संपत्ति घोषित कर दिया गया। 3. किसानों को सामंतों की जमीनों पर कब्जा करने की खुली छट दे दी गई। 4. शहरों में बड़ें मकान मालिकों के मकानों में से कुछ हिस्सा उन्हें छोड़कर बाकी हिस्सा बेघर व जरुरतमंदो को रहने दे दिया गया। 5. पुरानी पदवियों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई। 6. बोल्शेविक पार्टी का नाम बदलकर रुसी कम्युनिष्ट पार्टी रख दिया गया।

 

 

अध्याय 3

नात्सीवाद और हिटलर का उदय

निर्देशः इस अध्याय से एक अतिलघुउत्तरीय प्रश्न 02 अंक का एवं एक लघुउत्तरीय प्रश्न 04 अंक का होगा।

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (1).मित्र राष्ट्रों में शामिल देशों के नाम लिखए।

उत्तर. फ्रांस, ब्रिटेन, सोवियत संघ एवं अमेरिका

प्रश्न (2).धुरी राष्ट्रों में शामिल देशों के नाम लिखए।

उत्तर. जर्मनी, इटली और जापान

प्रश्न (3).तत्कालीन समय में सूदखोर' शब्द का प्रयोग किसके लिये किया जाता था?

उत्तर. सूदखोर बहुत ज्यादा ब्याज वसूल करने वाले महाजन के लिये ।

प्रश्न (4).नाजीवादी विचारधारा क्या थी? समझाइए।

उत्तर. नाजीवाद यह जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की विचारधारा थी। कट्टर जर्मन राष्ट्रवाद, देशप्रेम,

विदेशी विरोधी, आर्य और जर्मन हित इस विचारधारा के मूल अंग थे। नाजीवादी विचारधारा मार्क्सवाद लोकतंत्र औद्योगिकीकरण आदि का पूरी तरह विरोध करती थीं। यह विचारधारा तानाशाही में विश्वास करती थी।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (1). न्यूरेमबर्ग नागरिकता अधिकार (सितंबर 1935) क्या था? समझाइए।

उत्तर. न्यूरेमबर्ग नागरिकता अधिकार (सितंबर 1935) के अनुसार -

1. जर्मन या उससे संबंधित रक्त वाले व्यक्ति ही जर्मन नागरिक होंगे और उन्हें जर्मन साम्राज्य का संरक्षण मिलेगा।

2. यहूदियों और जर्मनों के बीच विवाह पर पाबंदी।

3. यहूदियों और जर्मनों के बीच विवाहेत्तर संबंधों को अपराध घोषित कर दिया गया।

4. यहूदियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर पाबंदी लगा दी गई।

प्रश्न (2).नात्सी जर्मनी में महिलाओं विशेषकर माताओं की स्थिति पर प्रकाश डालिये।

उत्तर. नात्सी जर्मनी में महिलाओं विशेषकर माताओं की स्थिति में भिन्नता थी। नस्ली तौर पर वांछित दिखने वाले बच्चे को जन्म देने वाली माताओं को इनाम दिए जाते थे। उन्हें अस्पतालों में विशेष सुविधाऐं, दुकानों में ज्यादा छूट और थियेटर व रेलगाड़ी के टिकट सस्ते में मिलते थे। ज्यादा से ज्यादा बच्चे देने वाली माताओं को कांसा/चांदी/सोने का तमगा दिया जाता था।

वहीं जो औरतें नस्ली तौर पर अवांछित बच्चों को जन्म देती थीं उन्हें दण्डित किया जाता था। उनकी सार्वजनिक निंदा की जाती थी।

प्रश्न (3).कल्पना कीजिए कि आप नात्सी जर्मनी के स्कूली बच्चे है ऐसे में जर्मनी के इतिहास पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए।

उत्तर. नात्सी जर्मनी के स्कूली बच्चे की नजर से-हमें तीन वर्ष की आयु में ही देशभक्ति दिखाने एक छोटा झंडा थमा दिया जाता था। 6 से 10 वर्ष की आयु तक नात्सी विचारधारा का शुरुआती प्रशिक्षण दिया जाता था।

बच्चों को सिखाया जाता था कि वे वफादार व आज्ञाकारी बने, यहूदियों से नफरत और हिटलर की पूजा करें। खेलकूद के जरिए भी बच्चों में हिंसा और आकामकता की भावना पैदा की जाती थी। हिटलर का मानना था कि मुक्केबाजी का प्रशिक्षण बच्चों को फौलादी दिल वाला, ताकतवर और मर्दाना बना सकता है।

जर्मन बच्चों और युवाओं को 'राष्ट्रीय समाजवाद' की भावना से लैस करने की जिम्मेदारी 'युगफोक' व अन्य युवा संगठनो को सौंपी गई। 14 वर्ष की उम्र में 'हिटलर-यूथ' नामक युवा संगठन की सदस्यता लेनी पड़ती थी।

प्रश्न (4).नात्सी सोच के खास पहलू क्या थे?

उत्तर. नात्सी सोच के खास पहलू निम्न लिखित थे -

1. नस्ली श्रेष्ठता की भावना 2. यहूदियों का विरोध 3. लेबेन्स्त्राम या जीवन परिधि की भू-राजनीतिक अवधारणा-हिटलर अपने लोगों को बसाने के लिए ज्यादा से ज्यादा इलाकों पर कब्जा करने को जरुरी मानता था। 4. यूटोपिया (नस्ली कल्पना लोक)- नात्सी विचारधारा में आदर्श विश्व के निर्माण की कल्पना की गई थी। जो यहूदियों से पूर्णतः मुक्त हो, केवल जर्मन आर्य मूल के लोग रहते हों। 5. युद्धों का समर्थन

6. साम्यवाद और लोकतंत्र का विरोध ।

प्रश्न (5).वाइमर गणराज्य के सामने क्या समस्या थी ?

उत्तर. प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की पराजय और सम्राट के पद त्याग के बाद वाइमर में राष्ट्रीय सभा की बैठक बुलाई गई और लोकतांत्रिक संविधान पारित किया गया। लेकिन यह नया वाइमर गणराज्य जर्मनी के अधिकांश लोगों को रास नहीं आया। अत: वाइमर गणराज्य की मुख्य समस्याएं निम्न प्रकार थीं –

1. प्रथम विश्व युद्ध के उपरांत जर्मनी पर थोपी गई वर्साय की कठोर एवं अपमानजनक संधि के लिए अधिकांश जर्मनवासी वाइमर गणराज्य को ही जिम्मेदार मानते थे।

2. रुसी क्रांति की सफलता से जर्मनी के कुछ भागों मे साम्यवादी प्रभाव तेजी से बढ़ा।

3. युद्ध अपराधी के रुप में जर्मनी पर 6 अरब पाउंड का जुर्माना लगाया गया जिसे चुकाने में वाइमर गणराज्य असमर्थ था।

4. जर्मनी द्वारा हर्जाना चुकाने से इंकार करने पर फ्रांस ने जर्मनी के औद्योगिक क्षेत्र 'रुर' पर कब्जा कर लिया जिसके कारण वाइमर गणराज्य की प्रतिष्ठा को बहुत हनी।

5. 1929 की विश्वव्यापी आर्थिक मंदी से बढ़ी मंहगाई को नियंत्रित करने में वाइमर गणराज्य असफल रहा।

प्रश्न (6). नात्सियों ने जनता पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के लिये कौन-कौन से तरीके अपनाएँ ?

उत्तर. सन् 1933 में जर्मनी का चांसलर बनने के बाद हिटलर ने राज्य एवं जनता पर नात्सियों के माध्यम से पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाए

1. विशेषाधिकार अधिनियम, मार्च 1933 द्वारा संसद के समस्त अधिकार हिटलर को देकर राज्य में तानाशाही स्थापित कर दी गई।

2. नात्सी पार्टी और उससे जुड़े संगठनों के अलावा सभी राजनीतिक पार्टियों और नेयनों पर पाबंदी लगा दी गई।

3. अर्थव्यवस्था, मीडिया, सेना और न्यायपालिका पर राज्य का पूर्ण नियंत्रण स्थापित हो गया ।

4. पूरे समाज को नात्सियों के हिसाब से नियंत्रण और व्यवस्थित करने के लिए विशेष निगरानी और सुरक्षा दस्ते गठित किए गए।

 

 

 

 

 

लोक तांत्रिक राजनीति

अध्याय 1

लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यों ?

निर्देशः इस अध्याय से एक अति लघुउत्तरीय प्रश्न 02 अंक का, एक लघुउत्तरीय प्रश्न 04 अंक का एवं एक

दीर्घउत्तरीय प्रश्न 5 अंक का होगा।

अतिलघुत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (1).लोकतंत्र की कोई दो विशेषताएं लिखिए।

उत्तर. लोकतंत्र की दो विशेषताएं निम्नानुसार हैं -

1. लोगों द्वारा चुने गये शासक ही सारे प्रमुख फैसले करते हैं।

2. चुनाव लोगों के लिये निष्पक्ष अवसर और विकल्प उपलब्ध कराता है कि वे चाहें तो मौजूदा शासकों

को बदल सकते हैं।

प्रश्न (2).लोकतंत्र तथा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के बीच संबंध स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर. 1. चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से कराये जाने चाहिए। जिससे लोग सचमुच अपनी इच्छा से व्यक्ति का चुनाव कर सकें।

2. चुनाव नियमित अंतराल पर अर्थात् नये चुनाव कुछ वर्षों में जरुर कराये जाने चाहिए।

प्रश्न (3).प्रतिनिधिक लोकतंत्र से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर. प्रतिनिधिक लोकतंत्र :- यह लोकतंत्र का सबसे आम रुप है जिसमें सभी लोग शासन नहीं करते हैं बल्कि लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि ही शासन चलाते हैं।

प्रश्न (4).चीन एक साम्यवादी देश है। जहाँ प्रत्येक पाँच वर्षों के अंतराल में चुनाव होते हैं फिर भी उसे एक लोकतांत्रिक देश नहीं कहा जा सकता। कारण स्पष्ट कीजिए।

उत्तर. 1. चीन की संसद के लिये प्रति पाँच वर्ष बाद नियमित रुप से चुनाव होते हैं परन्तु इसमें जनता को कोई अर्थपूर्ण विकल्प उपलब्ध नहीं कराया जाता है।

2. चुनाव लड़ने से पूर्व सभी उम्मीदवारों को चीन की कम्युनिष्ट पार्टी से मंजूरी लेनी पड़ती है।

प्रश्न (5).लोकतंत्र का अर्थ सरल शब्दों में लिखिए।

उत्तर. लोकतंत्र शासन का एक ऐसा रुप है जिसमें शासकों का चुनाव लोग करते हैं।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (1).भारत में लोकतंत्र के खिलाफ अपने तर्क लिखिए।

उत्तर. आमतौर पर भारत में लोकतंत्र के खिलाफ निम्न तर्क कुछ इस प्रकार हैं -

1. लोकतंत्र में नेता बदलते रहते हैं। इससे अस्थिरता पैदा होती है। 2. लोकतंत्र में चुनावी लड़ाई महत्वपूर्ण और खर्चीली होती है इसलिये इसमें भ्रष्टाचार होता है। 3. लोकतांत्रिक व्यवस्था में इतने सारे लोगों से बहस और चर्चा करनी पड़ती है कि हर फैसले में देरी होती है। 4. लोकतंत्र का मतलब सिर्फ राजनैतिक लड़ाई और सत्ता का खेल है। यहाँ नैतिकता का कोई स्थान नहीं होता।

प्रश्न (2).लोकतांत्रिक एवं गैर लोकतांत्रिक शासन की तुलना कीजिए।

उत्तर.

लोकतांत्रिक शासन

गैर लोकतांत्रिक शासन

1. इसमें लोगों को राजनैतिक अधिकार प्राप्त होते हैं।

अ) लोगों के पास सीमित अधिकार होते हैं।

2. इसमें लोग सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार के आधार पर चुनावी प्रक्रिया में भाग लेते हैं।

ब) सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार इन लोगों के लिये एक सपना है।

3. लोक तांत्रिक फैसले में सदैव ज्यादा लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से शामिल होत हैं।

स) लोग किसी प्रकार के फैसले में भाग नहीं लेते हैं। उन्हें सरकार के फैसले के संदर्भ में कोई हक नहीं है।

4. लोग किसी शासक की प्रजा न होकर खुद अपने शासक हैं।

द) इसमें लागों को हमेशा प्रजा ही समझा जाता है न तो शासक और न ही सम्मानजनक प्रजा।

 

प्रश्न (3).लोकतंत्र ही क्यों ? अपने तर्कों द्वारा विवेचना कीजिए।

उत्तर. लोकतंत्र के पक्ष में निम्नलिखित तर्क यह स्पष्ट करते हैं कि लोकतंत्र सरकार का सबसे उत्तम रुप क्यों है -

1. लोकतंत्र सरकार का एक ऐसा स्वरुप है जिसमें जनता द्वारा सरकार को चुना जाता है।

2. लोकतंत्र स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव पर आधारित होता है जिसमें सत्ता पक्ष के हाथ से भी सत्ता खिसकने की संभावना बनी रहती है।

3. लोकतंत्र को सर्वश्रेष्ठ सरकार कहा गया है, क्योंकि इसमें यह जरुरी है कि शासन करने वाले आम लोगों की जरुरतों पर ध्यान दें।

4. लोकतंत्र बेहतर निर्णय लेने की संभावना बढ़ाता है ऐसा इसलिये होता है क्योंकि लोकतंत्र में निर्णय लेने का अधिकार व्यापक चर्चा और बहसें होती हैं।

प्रश्न (4).एक देश के बारे में निम्नलिखित तथ्यों पर गौर करें और फैसला करें कि आप इसे लोकतंत्र कहेंगे या नहीं? अपने फैसले के पीछे के तर्क भी बताएं।

क) देश के सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार है और चुनाव नियमित रुप से होते हैं।

ख) लोक सात से ज्यादा भाषाएं बोलते हैं। पर शिक्षा का माध्यम सिर्फ एक भाषा है, जिसे देश के 52 प्रतिशत लोग बोलते हैं।

ग) सरकारी नीतियों का विरोध करने के लिये अनेक संगठनों ने संयुक्त रुप से प्रदर्शन करने और देशभर में हड़ताल करने का आह्वान किया है। सरकार ने उनके नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

घ) देश के रेडियों और टेलीविजन चैनल सरकारी हैं, सरकारी नीतियों और विरोध के बारे में खबर छापने के लिये अखबारों को सरकार से अनुमति लेनी हाती है।

उत्तर. -

क) ऐसा देश लोकतांत्रिक है क्योंकि देश के सभी नागरिकों को मतदान का अधिकार है और नियमित रुप से चुनाव कराये जाते हैं।

ख) राष्ट्रभाषा एक भाषा हो सकती है क्योंकि ऐसी चीज व्यापक स्तर पर राष्ट्रीय एकता लाती है किन्तु अन्य भाषाओं को भी उनके संबंधित क्षेत्र में प्रोत्साहित करना चाहिए। मेरा विचार है कि यह देश अलोकतांत्रिक नहीं है।

ग) किसी देश के संगठनों व विपक्षी दलों को सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने का अधिकार है। यदि यह प्रदर्शन अहिंसक व शांतिपूर्ण है तो इन संगठनों के नेताओं को गिरफ्तार किया जाना अलोकतांत्रिक है।

घ) प्रेस व संचार माध्यमों पर प्रतिबंध लगाना और इन्हें सरकारी भोंपू बनाना अलोकतांत्रिक है। यह देश लोकतांत्रिक देश नहीं है।

प्रश्न (5).यहाँ चार देशों के बारे में कुछ सूचनाएँ हैं। इन सूचनाओं के आधार पर आप इन देशों का वर्गीकरण किस तरह करेंगे?  इनके सामने 'लोकतांत्रिक', 'अलोकतांत्रिक' और 'पक्का नहीं लिखें। देश

क) : जो लोग देश के अधिकारिक धर्म को नहीं मानते उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं है। देश

ख) : एक ही पार्टी बीते बीस वर्षों से चुनाव जीतती आ रही है। देश

ग) : पिछले तीन चुनावों में शासक दल को पराजय का मुँह देखना पड़ा।

घ) : यहाँ स्वतंत्र चुनाव आयोग नहीं है।

उत्तर.

देश

सूचना

वर्गीकरण

 

जो लोग देश के अधिकारिक धर्म को नहीं मानते उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं है।

अलोकतांत्रिक

एक ही पार्टी बीते बीस वर्षों से चुनाव जीतती आ रही है।

पक्का नहीं

पिछले तीन चुनावों में शासक दल को पराजय का मुँह देखना पड़ा।

लोकतांत्रिक

यहाँ स्वतंत्र चुनाव आयोग नहीं है।

अलोकतांत्रिक

 

प्रश्न 6. लोकतंत्र की विशेषताएं लिखिये

उत्तर- लोकतंत्र की विशेषताएं निम्नलिखित हैं -

1. लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति लोगो द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के पास ही होनी चाहिए।

2. लोकतंत्र निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों पर आधारित होना चाहिए ताकि सत्ता में बैठे लोगों के लिए जीत हार के समान अवसर हों।

3. लोकतंत्र में हर व्यस्क नागरिक का एक वोट होना चाहिए और हर वोट का एक समान मूल्य होना चाहिए |

4. लोकतंत्र में सरकार संवैधानिक कानूनों और नागरिक अधिकारों द्वारा खीची लक्ष्मण रेखाओं के भीतर ही काम करती है।

 

 

 

अध्याय 2

संविधान निर्माण निर्देशः इस अध्याय से एक अति लघुउत्तरीय प्रश्न 02 अंक का होगा।

अति लघुत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (1).किस पार्टी ने दक्षिण अफ्रीका में आजादी की लड़ाई लड़ी ?

उत्तर. अफ्रीकी नेशनल काँग्रेस एवं मजदूर संगठन और कम्युनिष्ट पार्टी ने मिलकर रंगभेद समाप्त करने के लिये आजादी की लड़ाई लड़ी।

प्रश्न (2).संविधान से क्या आशय है ?

उत्तर. संविधान लिखित नियमों की एक ऐसी किताब है जिसे किसी देश में रहने वाले सभी लोग सामूहिक रुप से मानते हैं। संविधान सर्वोच्च कानून है।

प्रश्न (3).भारतीय संविधान कब लागू हुआ? और उसमें कितने अनुच्छेद थे?

उत्तर. भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ और उसमें 465 अनुच्छेद थे।

प्रश्न (4). नेल्सन मंडेला को कब गिरफ्तार किया गया? और किस जेल एवं द्वीप में रखा गया?

उत्तर. नेल्सन मंडेला को 1964 में गिरफ्तार किया गया। भयावह जेल एवं रोब्बेन द्वीप में कैद रखा गया।

प्रश्न (5). दक्षिण अफ्रीका में गुलामों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता था?

उत्तर. दक्षिण अफ्रीका में हथियारों और जोर जबरजस्ती गुलाम बनाया जाता जैसेभारत स्थानीय गोरे शासक गुलामों को छोटा और नीचा मानते थे इन्हें वोट डालने का अधिकार भी नहीं था।


 

अध्याय 3

चुनावी राजनीति

निर्देशः इस अध्याय से एक लघुउत्तरीय प्रश्न 04 अंक का होगा।

लघुउत्तरीय प्रश्न के उत्तर दीजिए

प्रश्न (1).प्रत्येक उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने के लिये किन-किन चीजों का विवरण देना पड़ता है ?

उत्तर. चुनाव में खड़े होने के लिये सर्वप्रथम नामांकन पत्र भरना पड़ता है और कुछ रकम जमानत के तौर पर जमा करनी पड़ती है। कुछ ब्यौरे देते हुए वैधानिक घोषणा करनी पड़ती है।

1. उम्मीदवार के खिलाफ चल रहे गंभीर आपराधिक मामले।

2. उम्मीदवार और उसके परिवार के सदस्यों की संपत्ति और देनदारियों का ब्यौरा ।

3. उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता।

प्रश्न (2).राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है? "राष्ट्रीय मतदाता दिवस की प्रतिज्ञा" लिखिए।

उत्तर. राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की प्रतिज्ञा इस प्रकार है- हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी ए रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

प्रश्न (3).चुनावों की जरुरत क्यों ? वर्णन कीजिए।

उत्तर. भारत एक लोकतांत्रिक देश है यहाँ प्रत्येक 05 वर्ष में चुनाव होते हैं। चुनाव की आवश्कयता महत्वपूर्ण होती है क्योंकि राज्य एवं केन्द्र स्तर पर सरकारों का गठन होता है। इसलिये विभिन्न दलीय आधार पर चुनाव संपन्न होता है जो लोकतंत्र में अपने नागरिको को मत देने के लिये प्रेरित करता है। अपन वोट देकर मतदाता चुनावों में भागीदारी करता है चुनाव पश्चात् ही विधान सभा एवं लोक सभा में सरकार का गठन किया जाता है। अतः लोकतांत्रिक तरीकों से देश का संचालन करने में चुनावों की जरुरत होती है।

प्रश्न (4).चुनाव आयोग किसे कहते हैं ? भारत के चुनाव आयोग के अधिकार लिखिए।

उत्तर. भारत में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिये एक आयोग का गठन किया जाता है चुनाव आयोग कहलाता है। चुनाव निष्पक्ष कराने के लिये आयोग की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। भारत में चुनाव आयोग के अधिकार निम्न हैं -

1. चुनाव आयोग चुनाव की अधिसूचना जारी करने से लेकर चुनावी नतीजों की घोषणा तक पूरी चुनाव प्रक्रिया के संचालन के हर पहलू पर निर्णय लेता है।

2. यह आदर्श चुनाव संहिता लागू करता है और इसका उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों और पार्टीयों को सजा देता है।

3. चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग सरकार को दिशा निर्देश मानने का आदेश दे सकता है। इसमें सरकार द्वारा चुनाव जीतने के लिये चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग रोकना या अधिकारियों का तबादला करना भी शामिल है।

4. चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी सरकार के नियंत्रण में न होकर निर्वाचन आयोग के अधीन काम करते हैं।

प्रश्न (5).चुनाव में लोगों की भागीदारी का वर्णन कीजिए।

उत्तर. चुनाव में लोगों की भागीदारी के बारे में कुछ निष्कर्ष इस प्रकार हैं -

1. चुनाव में लोगों की भागीदारी का पैमाना आमतौर पर मतदान करने वाले लोगों के आंकड़े को बनाया जाता है।

2. मतदान की योग्यता रखने वाले कितने प्रतिशत लोगों ने असल में मतदान किया।

3. भारत जैसे देश में बड़े लोगों की तुलना में गरीब, निरक्षर और कमजोर लोग ज्यादा संख्या में मतदान करते हैं।

4. भारत में आम लोग चुनावों को बहुत महत्व देते हैं। उन्हें लगता है कि चुनाव के जरिये वे राजनैतिक दलों पर अपने अनुकूल नीति और कार्यक्रमों के लिये दबाव डाल सकते हैं।

 

 

 

अर्थशास्त्र

अध्याय-1 पालमपुर गाँव की कहानी

निर्देशः इस अध्याय से एक लघुउत्तरीय प्रश्न 04 अंक का होगा।

लघुत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (1).भौतिक पूंजी क्या है ? इसके विभिन्न प्रयोग को उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर. भौतिक पूंजी एक प्रकार की संपत्ति है जिसका उपयोग उत्पादन या निर्माण प्रक्रिया में किया जाता है।

उदा.- किसान का हल से लेकर परिष्कृत मशीनें-जैसे- जनरेटर, टरबाइन, कम्प्यूटर आदि आते हैं।

प्रश्न (2).हरित क्रांति क्या है ? इसने भारत की खाद्यान समस्या को कैसे दूर किया ? समझाइए।

उत्तर. 1. हरित क्रांति का आशय कृषि उत्पादन में उस तीव्र वृद्धि से है, जो अधिक उपज देने वाले बीजों, रासायनिक उर्वरकों व नई तकनीक के प्रयोग के परिणाम स्वरुप हुई है। हरित क्रांति से कृषि में नवीन मशीनों, जैसे-ट्रैक्टर, हावेस्टर, ट्यूबवेल पप आदि के प्रयोग से खाद्यान समस्या दूर हुई।

2. हरित क्रांति से आशय फसलों की उत्पादकता मे वृद्धि होना।

3. नलकूपो से सिंचाई के कारण भूमि जल के सतत् प्रयोग से भौम जल स्तर कम हो गया।

 

प्रश्न (3).उत्पादन का उद्देश्य क्या है? वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादक के लिये आवश्यक कारकों को समझाइये।

उत्तर. उत्पादन का उद्देश्य ऐसी वस्तुएं और सेवाएं उत्पादित करना है जिसकी हमें आवश्यकता है। वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादक के लिये आवश्यक कारक -

i) भूमि

ii) श्रम

iii) पूंजी

iv) संगठन

भूमि :- प्राकृतिक संसाधन माना गया है।

श्रम :-शारीरिक कार्य में लगे सवैतनिक व्यक्तियों का कार्य

पूंजी:-उत्पादन के प्रत्येक स्तर पर अपेक्षित कई तरह के आगत ।

संगठनः-उत्पादन कार्य के लिये भूमि, श्रम, पूंजी को एक साथ करने योग्य बनाने के लिये ज्ञान और उद्यम

की आवश्यकता।

प्रश्न (4).हरित क्रांति की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं। ये पारंपरिक कृषि से किस प्रकार भिन्न है?

उत्तर. 1. अधिक उपज वाले बीजों के द्वारा खेती के तरीके बतायें ।

1. एक ही पौधे से ज्यादा मात्रा में अनाज पैदा होना बतायें |

2. रासायनिक खाद का प्रयोग होने लगा।

3. कृषि क्षेत्र में हुये गुणात्मक सुधार से कृषि क्षेत्र का विकास हुआ। हरित क्रांति पारंपरिक कृषि से निम्नलिखित प्रकार से भिन्न है –

1. मुख्य तौर पर हरित कांति देश में कृषि में उत्पादन को बढ़ाने के लिये लागू की गई एक नीती थी।

जबकि पारंपरिक बीजों से पारंपरिक कृषि की जाती थी।

2. पारंपरिक बीजों के स्थान पर HYVsके प्रयोग में सिंचाई के लिये अधिक पानी, उर्वरक कीटनाशक की आवश्यकता होती थी।

प्रश्न (5).रासायनिक उर्वरक मिट्टी एवं भौम जल, नदियों के पानी को किस तरह प्रभावित करते हैं? पंजाब में रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग का क्या प्रभाव पड़ा?

उत्तर. रासायनिक उर्वरकों के अधिक प्रयोग से -

1. मिट्टी की उर्वरता कम हो गई।

2. नलकूपों से सिंचाई के कारण भूमि जल के सतत् प्रयोग से भौम जल स्तर कम हो गया।

3. पर्यावरणीय संसाधन नष्ट होने लगे।

4. पंजाब में रासायनिक खाद के निरंतर प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता को कम कर दिया है। पहले की अपेक्षा खेती की लागत बहुत तेजी से बढ़ रही है।

प्रश्न (6). उत्पादन का उद्देश्य क्या है? वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादक के लिये आवश्यक काराकों को समझाइये।

उत्तर. उत्पादन का उद्देश्य-ऐसी वस्तुएं एवं सेवाएं उत्पादित करना जिसकी हमें आवश्यकता होती है।

उत्पादन के आवश्यक कारक-

1. भूमि 2. श्रम 3.पूंजी 4. संगठन

1. भूमि-यह उत्पादन का प्राकृतिक तथा स्थिर साधन है। प्राकृतिक संसाधन जैसे-जल, वन, खनिज

2. श्रमप्रत्येक श्रमिक उत्पादन के लिये अपना श्रम प्रदान करता है।

3. पूंजी-उत्पादन के लिये तीसरी आवश्यकता भौतिक पूंजी है अर्थात् उत्पादन के प्रत्येक स्तर पर अपेक्षित कई तरह के आगत जैसे- औजार, मशीन, भवन

4. संगठन-उत्पादन, भूमि, श्रम और पूंजी को संयोजित करके संगठन होता है।

प्रश्न (7).खेती के आधुनिक एवं पारंपरिक तरीकों में कोई चार अंतर बताईए।

उत्तर.

आधुनिक खेती तरीका

पारंपरिक खेती तरीका

1. मशीनों द्वारा खेती की जाती थी

1 हलों के माध्यम से बैलों द्वारा खेती की जाती थी

2 जैविक खेती ज्यादा नहीं होती।

2. जैविक खेती ज्यादा होती थी।

3 स्वास्थ्य के लिये ज्यादा अच्छी नहीं मानी जाती (रासायनिक खाद के अत्यधिक प्रयोग के कारण)

3. स्वास्थ्य के लिये अच्छी मानी जाती थी।

 

4 सिंचाई के साधनों में नलकूपों, ट्यूबवेल का प्रयोग किया गया

4. संचाई के साधनों में नदी एवं कुंओं का प्रयोग किया जाता था।

5 तुलनात्मक रुप से खेती में उत्पादन अधिक होता था

5. पांरपरिक तरीकों में उत्पादन अपेक्षाकृत कम होता था

 

प्रश्न (8) – आपके क्षेत्र में कौन-कौन स गैर कृषि उत्पादन कार्य होते हैं ? संक्षिप्त सूची बनाइये।

उत्तर 1. कृषि से उत्पादित सब्जियों/फलों को मंडी में बेचना।

2. दुकानदारी

3. कंप्यूटर शॉप

4. बैंक

5. स्वसहायता समूह के कार्य आदि

6. गन्ना खरीद कर गुड़ बनाना

7. पशुपालन

8. मुर्गीपालन

9. मछलीपालन

10. डेयरी उद्योग (दूध, दही, पनीर)

 

 

 

अध्याय-2

संसाधन के रुप में लोग निर्देशः इस अध्याय से एक लघुउत्तरीय प्रश्न 04 अंक का होगा।

लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (1). शिक्षा किस प्रकार मानव पूंजी निर्माण का आवश्यक घटक है, समझाइए।

उत्तर. 1. शिक्षा व्यक्ति को अधिक कुशल बनाकर उसकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि करती है।

2. शिक्षा व्यक्तियों की आर्थिक विकास की प्रकिया में सक्रिय भागीदारी द्वारा आर्थिक विकस की दर को बढ़ाती है।

3. शिक्षा सभी व्यक्तियों की मानसिक क्षमता को बढ़ाती है।

प्रश्न (2). मानव पूंजी और भौतिक पूंजी में अंतर बताइए।

उत्तर. मानव पूंजी और भौतिक पूंजी में निम्नलिखित अंतर है -

मानव पूंजी

भौतिक पूंजी

1. मानव पूंजी से आशय कर्मचारी द्वारा संगठन में लाई गई ज्ञान, प्रतिभा, कौशल और क्षमताओं के भंडार से है।

1. भौतिक पूंजी से आशय कंपनी की मानवीय संपत्ति से है।

 

2. मानव ने अपने ज्ञान के आधार पर पूंजी को विकसित किया

2. भौतिक पूंजी अपने समयानुसार परिवर्तित होती गयी जैसे-आदिमानव के समय औजार और आधुनिक औजार

 

प्रश्न (3). प्रच्छन्न बेरोजगारी से आप क्या समझते हैं ? प्रच्छन्न और मौसमी बेरोजगारी में क्या अंतर है?

उत्तर. जब कोई शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ व्यक्ति कार्य करने को इच्छुक हो लेकिन उसे काम न मिले तो इसे खुली या प्रच्छन्न बेरोजगारी कहते हैं।

प्रच्छन बेरोजगारी

मौसमी बेरोजगारी

1.जब श्रमिक काम तो कर रहा होता है लेकिन उसकी क्षमता का पूरा उपयोग नहीं होता।

1. ये बेरोजगारी कृषि क्षेत्र में पायी जाती है। कृषि कार्य समाप्त होते ही लोग बेरोजगार हो जाते

2. इसे आंशिंक या अल्प बेरोजगारी भी कहते हैं

2. इसमें वर्ष के निश्चित समय पर बेरोजगार होते हैं।

3. इस बेरोजगारी में किसी विशेष आर्थिक क्रिया में उत्पादन हेतु आवश्यकता से अधिक मात्रा में श्रमिकों के लगे होने से है।

3. ये बेरोजगारी उन उद्योगों में कार्यरत् है जो पूरे वर्ष सामान्य वस्तुओं या सेवाओं का उत्पादन नहीं करते हैं।

 

प्रश्न (4).बेरोजगारी से आप क्या समझते हैं ? शिक्षित बेरोजगारी भारत के लिये एक विशेष समस्या क्यों है?

उत्तर. जब प्रचलित मजदूरी की दर पर काम करने के लिये इच्छुक लोगों को रोजगार नहीं मिलता है तो उसे बेरोजगारी कहते हैं।

1. शहरी बेरोजगारी का एक प्रमुख कारण रोजागार केन्द्रीय शिक्षा का अभाव है।

2. शिक्षित लोगों के साथ जो कार्य करने के इच्छुक हैं और सार्थक रोजगार प्राप्त करने में समर्थ नहीं है। यह एक बड़ा सामाजिक उपव्यय है।

प्रश्न (5).मानवीय पूंजी निर्माण का क्या अर्थ है? आर्थिक विकास में इसका क्या महत्व है?

उत्तर. जब इस विद्यमान मानव संसाधन को और अधिक शिक्षा स्वास्थ्य द्वारा और विकसित किया जाता है, तब हम इसे मानव पूंजी निर्माण कहते है।

आर्थिक विकास की प्रक्रिया को गतिशील करने में गुणात्मक घटकों को बहुमूल्य योगदान होता है। मानवीय पूंजी निर्माण में विनियोग से श्रम की कार्यकुशलता में भी वृद्धि होती है।

प्रश्न (6).भारत में मानव पूंजी निर्माण का स्तर निम्न होने के क्या कारण हैं ?

उत्तर. भारत में मानव पूंजी निर्माण का स्तर निम्न होने के निम्नलिखित कारण हैं -

1. निजी क्षेत्रों के रुचि न लेने के कारण स्तर निम्न हुआ।

2. भारत में लोगों के परंपरागत व रुढ़िवादिता से ग्रस्त होने के कारण

3. नई तकनीक को अपनाने में बाधा उत्पन्न होने के कारण।

4. कृषि में निम्न उत्पादकता के कारण ।

1. जनसंख्या में वृद्धि के कारण ।

प्रश्न (7). मानव पूंजी किसे कहते हैं? मानव पूंजी निर्माण के स्त्रोत बताइए।

उत्तर. मानव पूंजी का अर्थ मानवीय संपत्ति मानव पूंजी ज्ञान, कौशल, अनुभव और सामाजिक गुणों का योग है।

मानव पूंजी निर्माण के स्त्रोत निम्नलिखित हैं –

1. आंतरिक स्त्रोत

2. बाहय स्त्रोत

1. आंतरिक स्त्रोत का अर्थ व उदाहरण:- आंतरिक स्त्रोत का अर्थ किसी देश की अर्थव्यवस्था के अंदर से है। उदा-शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशिक्षण।

2. बाहय स्त्रोत का अर्थ व उदाहरण:- बाह्य स्त्रोत का अर्थ किसी देश की भौगोलिक सीमा के बाहर की अर्थव्यवस्था से है। उदा-जब व्यक्ति अन्य देशों में जाकर अपनी योग्यता को बढ़ाते हैं, विदेशों से कुशल प्रशिक्षक को बुलाकर अपने यहाँ के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाता है।

 

 

 

अध्याय-3

निर्धनता : एक चुनौती

निर्देशः इस अध्याय से 01 लघुउत्तरीय प्रश्न 04 अंक का होगा।

लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न (1).निर्धनता का क्या अर्थ है ? भारत में निर्धनता के तीन कारण लिखिये।

उत्तर. उस रासायनिक प्रकिया से है जिसमें मनुष्य अपने जीवन की आधारभूत या बुनियादी आवश्यकताओं को भी पूरा करने में सक्षम नहीं हो पाता। भारत में निर्धनता के निम्नलिखित कारण हैं –

1. राजनीतिक एवं प्रशासनिक कारण भारत दीर्घकाल तक विदेशी शासकों के हाथ में रहा जिसके कारण भी हमारे देश का आर्थिक विकास नहीं हो सका और प्रति व्यक्ति आय कम रही।

2. औपनिवेशिक सरकार की नीतियों ने पारंपरिक हस्तशिल्पकारी को नष्ट कर दिया।

3. वस्त्र जैसे उद्योगों के विकास को हतोत्साहित किया।

4. रोजगार के अवसर घटे और आय की वृद्धि दर गिरी।

5. जनसंख्या वृद्धि ने प्रति व्यक्ति आय की संवृद्धि दर को कम कर दिया।

प्रश्न (2).भारत में निर्धनता उन हेतु किसी एक कार्यक्रम को समझाइये।

उत्तर. भारत में निर्धनता उन्मूलन हेतु निम्नलिखित कार्यक्रम चलाया गया -

1. यह एक रोजगार योजना है। महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम 2005 (मनरेगा) इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र आजीविका सुरक्षित करने के लिये हर घर के लिये मजदूरी रोजगार कम से कम 100 दिनों के लिये उपलब्ध कराना है।

मनरेगा योजना

 2. इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण भारत में प्रतिवर्ष न्यूनतम 100 दिनों के भुगतान कार्य की गारंटी देकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

प्रश्न (3).भारत में निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रमों की असफलताएं लिखिये।

उत्तर. 1. इन कार्यक्रमों के असफल होने का एक मुख्य कारण उचित कार्यान्वयन और सही लक्ष्य निश्चित करने की कमी रही।

2. कुछ योजनाएं परस्पर रुप से व्यापक थीं।

3. इन योजनाओं के लाभ पात्र निर्धनों को पूरी तरह नहीं मिल पाये।

प्रश्न (4).निर्धनता दूर करने के उपाय बताइये ।

उत्तर. भारत में निर्धनता को दूर करने के निम्नलिखित उपाय हैं -

1. सरकार द्वारा स्वरोजगार के लिये को प्रेरित करना।

2. उद्योग के लिये ऋणों पर ब्याज माफ करने पर विचार ।

3. ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग व हस्तशिल्पकारी का विकास किया जाना चाहिए।

प्रश्न (5).भारत में निर्धनता रेखा का आंकलन कैसे किया जाता है?

उत्तर. भारत में निर्धनता रेखा का आंकलन करते समय जीवन निर्वाह के लिये खाद्य आवश्यकता, ईंधन, प्रकाश, शैक्षिक एवं चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं पर विचार किया जाता है। खाद्य आवश्यता के लिये खाद्य वस्तुएं जैसे-अनाज, दालें, सब्जियाँ, दूध, तेल, शक्कर, आदि मिलकर आवश्यक कैलोरी की पूर्ति करती हैं। भारत में स्वीकृत कैलोरी आवश्यकता ग्रमीण क्षेत्रो में 2400 कैलोरी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन है एवं शहरी क्षेत्रों में 2100 कैलोरी प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन है।

प्रश्न (6). वैश्विक निर्धनता की प्रवृत्तियों की चर्चा करें।

उत्तर. विश्वव्यापी अनुभव बताते हैं कि विकास के साथ निर्धनता की परिभाषा भी बदलती है। वैश्विक निर्धनता में गिरावट आयी है, विश्व बैंक की परिभाषा के अनुसार कुल आबादी का 35.5% अभी भी गरीबी रेखा से नीचे रह रहा है।

प्रश्न (7). भारत में निर्धनता उन्मलन कार्यक्रमों को लिखिये।

उत्तर. भारत में गरीबी उन्मूलन के लिये सरकार द्वारा कुछ योजनाएं शुरु की गयी -

1. महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम 2005 योजना (मनरेगा)

2. प्रधानमंत्री रोजगार योजना

3. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना

4. प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना

5. अंत्योदय अन्न योजना

प्रश्न (8). सापेक्ष निर्धनता से क्या आशय है ?

उत्तर. 1. सापेक्ष निर्धनता आय में पायी जाने वाली असमानताओं को प्रकट करती है।

2. सापेक्ष निर्धनता से आशय अंर्तराष्ट्रीय आर्थिक असमानताओं का बोध कराने से है।

3. विभिन्न वर्गों, विभिन्न प्रदेशों अथवा विभिन्न देशों की तुलनात्मक आय का प्रदर्शन सापेक्ष निर्धनता है।

निर्माणकर्ता का नामः

1. श्रीमती किरण प्रसाद सिंह, व्याख्याता (भूगोल), शास. महा.गॉधी उ.मा.वि. भेल, भोपाल।

2. डॉ. प्रदीप कुमार सेन, विषय विशेषज्ञ (इतिहास) स्टेट असेसमेंट सेल भोपाल

3. श्री निर्मल दास बैरागी, उ.मा.शिक्षक (राजनीति शास्त्र), शास. उ.मा.वि. मुगालिया छाप भोपाल ।

4. श्रीमती प्रीति पाण्डे, उ.मा.शिक्षक (अर्थशास्त्र), शास. उ.मा.वि. आनंद नगर, भोपाल ।

 

 

 

--00--