इतिहास

प्रश्न : 1. प्रागैतिहासिक काल से आप क्या समझते हैं ?
अथवा
प्रागैतिहासिक काल का क्या अर्थ है ?
अथवा
प्रागैतिहासिक काल की जानकारी के साधनो के बारे में लिखिये ?

उत्तर- प्रागैतिहासिक युग (काल) का अर्थ- मानव जीवन की एक लंबी कहानी है जो लाखों वर्षों पूर्व से प्रारंभ होती है। कहानी का कुछ भाग हमें लिखित रूप से मिलता है इसी को हम इतिहास मानते हैं, किन्तु जब मानव ने लिखना, पढ़ना सीखा, उससे पूर्व लाखों वर्षों तक वह इस पृथ्वी पर विचरण कर चुका था। इस युग का मानव लिखना-पढ़ना नहीं जानता था। इसी कारण इस काल की जानकारी के लिए कोई लिखित सामग्री उपलब्ध नहीं है। पुरातत्ववेत्ताओं ने अथक परिश्रम करके इनकी जानकारी प्राप्त की है। उन्होंने अनेक स्थानों में खुदाई करवाकर इस काल के औजारों, हथियारों, जानवरों तथा मनुष्य के अस्थिपंजर प्राप्त किये हैं जिनसे इस काल के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त होती है। इसी काल को प्रागैतिहासिक काल कहते हैं अर्थात् इतिहास के काल से पूर्व का काल प्रागैतिहासिक युग कहलाता है।
प्रागैतिहासिक काल की जानकारी के साधन- प्रागैतिहासिक काल की जानकारी के साधन हथियार, व औजार, अस्थियाँ, चित्रकला के नमूने, अन्य कलात्मक अवशेष।


MP BOARD CLASS 12 2018