व्यवसाय अध्ययन

प्रश्न प्रभावशाली नियंत्रण प्रणाली के आवश्यक तत्व बताइए(कोई पाँच)

उत्तर–प्रभावी नियंत्रण व्यवस्था के आवश्यक तत्व निम्नलिखित हैं
1. उपयुक्तता–नियन्त्रण की प्रणाली व्यावसायिक संस्था की प्रकृति, कारोबार की मात्रा एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप ही होनी चाहिए साथ ही संगठन कलेवर की आवश्यकता के अनुरूप भी होनी चाहिए विभागीयकरण व्यवस्था अपनाई जाती है तो नियंत्रण का भार विभागीय अध्यक्षों को सौंप दिया जाना चाहिए
2. विचलनों की जानकारी-कार्य निष्पादन हेतु प्रमाप तय रहते हैं वास्तविक उपलब्धियों की तुलना प्रमापों से की जाती है दोनों में अन्तर अथवा विचलन की न केवल जानकारी होनी चाहिए वरन् जानकारी को सम्बन्धित अधिकारी तक प्रेषित करने की व्यवस्था होनी चाहिए
3. महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-उन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए जिनकी प्रगति संस्था की सम्पूर्ण प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है परिवहन संस्थाओं के लिए ट्रकों का चालू हालत में होना आवश्यक होगा, जबकि बीड़ी-उद्योग में श्रमिकों का स्वस्थ होना अधिक महत्वपूर्ण होगा इसी प्रकार सामग्री अथवा वित्त नियन्त्रण के महत्वपूर्ण बिन्दु हो सकते हैं
4. लोचशील-बाह्य एवं आन्तरिक परिस्थितियाँ बदलती हैं नियन्त्रण व्यवस्था में परिस्थितियों के अनुसार ढल जाने का गुण होना चाहिए
5. सरल एवं सुगम-नियन्त्रण व्यवस्था जटिल होने पर वह आसानी से समझ में नहीं आएगी ऐसी स्थिति में उसका क्रियान्वयन भी संदिग्ध हो जाएगा


MP BOARD CLASS 12 2018