व्यवसाय अध्ययन

प्रश्न भर्ती के किन्हीं पाँच आंतरिक स्रोतों को समझाइए

उत्तर-भर्ती के आंतरिक स्रोत-जब संगठन के भीतर से ही विभिन्न पदों की पूर्ति की जाती है तो इसे आंतरिक स्रोत कहते हैं भर्ती के आंतरिक स्रोत निम्नांकित हैं
1. स्थानांतरण-जब किसी कर्मचारी को उसके पद के अनुरूप उसी पद के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जाता है तो इसे स्थानांतरण कहते हैं स्थानांतरण होने पर अधिकारों तथा पारिश्रमिक के स्तर में कोई अंतर नहीं होता है
2. पदोन्नति-जब कर्मचारियों को जो कि संगठन में पहले से ही कार्यरत हैं उन्हें अनुभव, वरिष्ठता तथा योग्यता के आधार पर पदोन्नत किया जाता है, इसे पदोन्नति कहते हैं
3. अतिरेक कर्मचारियों का समायोजन-जब किसी कारणवश संगठन की किसी एक इकाई में कर्मचारियों की संख्या आवश्यकता से अधिक हो जाती है तो उन अतिरिक्त कर्मचारियों को संगठन की ही दूसरी इकाई में जहाँ कर्मचारियों की संख्या कम है, अंतरित कर दिया जाता है इसे ‘अतिरेक कर्मचारियों का समायोजन' कहा जाता है


MP BOARD CLASS 12 2018