सामाजिक विज्ञान

प्रश्न 153 : किन्हीं चार संचार साधनों के बारे में लिखिए।

उत्तर- 1. सेल्यूलर फोन- यह एक बेतार (वायर लैस) फोन है। इससे फोन कर सकते हैं तथा फोन भी प्राप्त कर सकते हैं। सन् 2006 तक देश में सेल्यूलर का उपयोग करने वालों की संख्या 3.1 करोड़ हो चुकी थी।
2. तार- यह स्वदेश भेजने को एक प्रणाली है। इसके लिए बिजली के माध्यम से स्वदेश एक स्थान से दूसरे स्थान तक डेसी मशीन द्वारा भेजे जाते हैं। सभी देश तार भेजने लिए मोर्स कोड नामक सांकेतिक भाषा का प्रयोग करते हैं।
3. फैक्स- यह लिखित संदेश भेजने या प्राप्त करने का साधन है। इसमें फैक्स मशीन को टेलीफोन-1 से जोड़ देते हैं। यह मशीन उस संदेश को कागज पर हू-ब-हू छाप देती है। साथ ही भेजने वाले का टेलीफोन नंबर, पता व समय लिख देती है।
4. इन्टरनेट- इन्टरनेट इन्टरनेशनल नेटवर्क का संक्षिप्त नाम है। इस सेवा से कोई भी व्यक्ति घर बैठे देश विदेश की 13 प्रत्येक घटना को देख सकता है व संपर्क कर सकता है। विश्व भर के लाखों कम्प्यूटर सूचना केन्द्रों से प्राप्त सूचनाओं व आँकड़ों को अपनी भाषा से सरलता से प्राप्त किया जा सकता है।


प्रश्न 154 : आपदा प्रबन्धन से क्या आशय है? आपदा प्रबन्धन के मुख्य तत्व बताइए।

उत्तर- आपदा प्रबन्धन- आपदा प्रबन्धन क्रियाकलापों की वह श्रृंखला है, जो आपदा से पहले और उसके बाद ही नहीं बल्कि एक-दूसरे के समानान्तर भी चलती रहती है। इसका प्रमुख उद्देश्य आपदा की रोकथाम तथा आपदा के दुष्प्रभाव को कम करना होता है।
आपदा प्रबन्धन के मुख्य तत्व निम्न हैं-
(1) पहले से तैयारी। (2) जवाबी कार्यवाही। (3) सामान्य जीवन स्तर पर लौटना और पुनर्वास। (4) रोकथाम और दुष्प्रभाव को कम करने के लिए योजना।


MP BOARD CLASS 10