प्रश्न 101 : 220 वोल्ट की विद्युत लाइन पर उपयोग किए जाने वाले बहुत से बल्वों का अनुमतांक 10w है। यदि 220V लाइन से अनुमत अधिकतम विद्युत धारा 5A है। प्रश्न 102 : कारण बताइए- (अ) प्लेटिनम, सोना एवं चाँदी का उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है। प्रश्न 103 : आपको एक हथौड़ा, बैट्री, बल्ब, तार एवं स्विच दिया गया है- (अ) इनका उपयोग कर धातुओं एवं अधातुओं के नमूनों के बीच आप विभेद कैसे कर सकते हैं? प्रश्न 104 : पुष्प की अनुदैर्ध्य काट का नामांकित चित्र बनाइए। प्रश्न 105 : गर्भ निरोधन की विभिन्न विधियाँ कौन-सी है? प्रश्न 106 : प्रकाश के परावर्तन के नियमों से आप क्या समझते हैं? प्रश्न 107 : 15 cm फोकस दूरी के किसी उत्तल दर्पण में कोई बिम्ब 10cm दूरी पर रखा है। प्रतिबिम्ब की स्थिति तथा प्रकृति ज्ञात कीजिए। प्रश्न 108 : निम्न रासायनिक समीकरण को सन्तुलित कीजिए। प्रश्न 109 : धातुओं को संक्षारित होने से बचाने के लिए तीन उपाय बताइए। प्रश्न 110 : किसी तत्व 'x' की परमाणु संख्या 11 है। बताइए कि आधुनिक आवर्त सारणी में ये किस वर्ग तथा आवर्त में स्थित होंगे? प्रश्न 111 : डोबेराइनर का त्रिक नियम लिखिए। प्रश्न 112 : यदि कोई महिला कॉपर-टी का उपयोग कर रही है तो क्या यह उसकी यौन-संचरित रोगों से रक्षा करेगा? प्रश्न 113 : अलैंगिक जनन की अपेक्षा लैंगिक जनन के क्या लाभ हैं? प्रश्न 114 : क्या एक तितली और चमगादड़ के पंखों को समजात अंग कहा जा सकता है? क्यों अथवा क्यों नहीं? प्रश्न 115 : मेंडल के आनुवंशिकता के प्रमुख नियमों के नाम बताइए। प्रश्न 116 : किसी लैंस की 1 डाइऑप्टर क्षमता को परिभाषित कीजिए। प्रश्न 117 : प्रकाश का विवर्तन किसे कहते हैं? प्रश्न 118 : विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अन्तर है? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए। प्रश्न 119 : वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए। प्रश्न 120 : नेत्र की समंजन क्षमता से क्या अभिप्राय है?